Breaking News

शहीद ए आजम भगत सिंह का शहादत दिवस मना

मेदनीनगर। आज शहीद ए आजम भगत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय नौजवान संघ के द्वारा एवं एआईएसएफ के द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । माल्यार्पण के बाद भाजपा के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि देश के आजादी में भगत सिंह ने जान की बाजी लगा दी भगत सिंह केवल एक व्यक्तित्व का नाम नहीं बल्कि आर्थिक सामाजिक न्याय की विचारधारा का प्रतीक है यह विश्व पटल पर प्रमाणित है क्रांतिया असफल हो सकती है परंतु क्रांतिकारी विचार धाराओं को नष्ट नहीं किया जा सकता। भगत सिंह ने कहा था कि क्रांति और स्वतंत्रता मानव जाति का जन्म सिद्ध अधिकार है देश का किसान मजदूर वर्ग ही समाज का वास्तविक पोषक है। जब तक वह शोषण मुक्त नहीं हो जाता तब तक देश और दुनिया में उथल-पुथल मचा रहेगा समाजवाद की सच्ची स्वतंत्रता स्वराज और सामाजिक भेदभाव को खत्म करने में सहायक साबित हो सकता है।

आज जरूरत है भगत सिंह के इन्हीं विचारों को आगे बढ़ा कर चलने की तभी भगत सिंह के सपनों का भारत कायम हो सकेगा। लेकिन आज सत्ताधारी लोगों के द्वारा अंग्रेजों के मुखवीरों को महिमामंडित कर शहीदे आजम के सपनों को तार-तार किया जा रहा है। शहीदे आजम भगत सिंह के माल्यार्पण में नगर सचिव सुरेश ठाकुर, अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिला सचिव अजय चौहान, अभय कुमार, आलोक कुमार तिवारी, प्रभु कुमार शर्मा, कुंदन कुमार,अश्विनी त्रिपाठी, मृत्युंजय तिवारी,चंद्रशेखर तिवारी, जितेंद्र सिंह,अलाउद्दीन आदि लोगों ने माल्यार्पण किया।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …