Breaking News

रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति का होली मिलन समारोह सम्पन्न

  • होली है एकता का प्रतीक, गीले शिकवे दूर करने का त्योहार है होली
  • ऊंच-नीच,जात-पात के भेद को मिटाता है होली:धनंजय पुटूस

रामगढ़। क्षेत्र की प्रसिद्ध संस्था रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति द्वारा मंगलवार को पुराने सदर अस्पताल के निकट स्थित संगठन के केंद्रीय कार्यालय में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस एवं संचालन समिति के सदस्य गुरप्रीत सिंह चाना ने की।

कार्यक्रम में शुरुआत शहिद भगत सिंह, राज गुरु व सुखदेव जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर के की गई।होली मिलन समारोह में रामगढ़ कैंट, गोला, चितरपुर, दुलमी,नगर परिषद, मांडू व पतरातू प्रखंड से आए सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर धूम – धाम से तिलक होली मनाया।

कार्यक्रम को बतौर अतिथि भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद, भाजयुमो कला एवं खेल विभाग प्रदेश संयोजक कीर्ति गौरव,महिला मोर्चा की मल्लिका दत्ता, समाजसेवी तापेश्वर महतो,विहिप के महेंद्र दुबे,विधायक प्रतिनिधि अंशु गुप्ता, मांडू भाजपा मंडल अध्यक्ष तोकेश सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बसंत साहू, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य आशीष कुमार, निर्मल करमाली, भाजपा किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता नरोत्तम सिंह, भाजपा के युवा नेता सचिन गुप्ता, जयराम प्रजापति ने संबोधित किया।समारोह को संबोधित करते हुए धनंजय कुमार पुटूस ने कहा: रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति होली के विभिन्न रंगों की ही तरह जात-पात, अमीर-गरीब, ऊंच-नीच के भेद भाव से ऊपर उठ कर काम करती है यही कारण है।

हज़ारों की संख्या में रामगढ़ के विभिन्न प्रखंडों के लोग संगठन से जुड़ रहे है और रामगढ़ हित मे काम कर रहे हैं।होली मिलन समारोह में रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद हुए।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …