Breaking News

विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे मां छिन्नमस्तिका दरबार में, परिवार सहित माता की पूजा अर्चना किया

रामगढ़। जिले के रजरप्पा में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में राज्यपाल के पूजा अर्चना के दूसरे दिन ही विधानसभा अध्यक्ष भी पूजा अर्चना करने पहुंचे। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो लगभग 2:15 में रजरप्पा मंदिर पहुंचे।

उन्होंने मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे जामताड़ा रवाना हो गये।गोला होकर रजरप्पा मंदिर पहुंचे थे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने माता की पूजा अर्चना कर राज्य की शांति की कामना की है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …