Breaking News

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का होगा शानदार प्रदर्शन: ममता देवी

  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में झारखंड कांग्रेस के नेता कर रहे प्रचार प्रसार
  • झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और विधायक ममता देवी हुए शामिल

पुरुलिया (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में कांग्रेस पार्टी ने पुरुलिया जिला अंतर्गत जयपुर विधानसभा एवं बाघमुंडी विधानसभा में पूरा जोर लगाया। आज चुनाव प्रचार में जयपुर विधानसभा अंतर्गत कोटशिला में तथा बाघमुंडी विधानसभा के आड़सा, सिरकाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी नेपाल महतो के लिए पदयात्रा एवं डोर- टू-डोर कैंपेन चलाकर जनता से समर्थन मांगा गया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं वाम फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

आज चुनाव प्रचार में मुख्य रूप से जंगीपुर लोकसभा के पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी, झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, रामगढ़ विधायक ममता देवी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ राकेश किरण महतो सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

वहीं इस दौरान झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और विधायक ममता देवी ने कहा कि झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने पश्चिम बंगाल चुनाव में जोरदार ढंग से जनसंपर्क अभियान और प्रचार प्रसार में हिस्सा लिया है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की शानदार प्रदर्शन होने जा रही है। नेताओं ने कहा कि झारखंड से सटे क्षेत्रों में कांग्रेस का बहुत अच्छा प्रदर्शन होने जा रहा है। नेताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता भी महंगाई की मार से परेशान है। पश्चिम बंगाल की जनता भाजपा आजसु गठबंधन को नकार चुकी है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …