Breaking News

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव एवं प्रवक्ता आलोक दुबे असम रवाना, असम विधानसभा चुनाव में करेंगे प्रचार

  • देश में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन होगा अच्छा:डॉ रामेश्वर उरांव

रांची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव एवं उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे चुनाव प्रचार हेतु तीन दिवसीय दौरे पर आज असम गए। सेवा विमान से आज रात्रि 8:00 बजे कोलकाता एवं फिर वहां से आसाम के लिए प्रस्थान किया, प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव अपने स्टार कैम्पेनर के तौर पर पार्टी हाईकमान के निर्देश पर आसाम जा रहे हैं, इसके पूर्व उन्होंने बंगाल में भी पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार किया है।डा रामेश्वर उराँव आसाम के सिलचर, काछार, करीम नगर इलाके में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

आसाम जाने से पहले हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा होने वाले पांच विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी अच्छा परफॉर्म करेगी,आसाम में हमारी विजय सुनिश्चित है तो बंगाल में भी हमारा प्रदर्शन अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा कल बाघमुंडी में प्रचार के लिए गया था,आज सिलचर जा रहा हूं, कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनता को वोट देने की अपील करूंगा। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा चुनाव में सबको जनता के बीच जाने का अधिकार है लेकिन अंतिम फैसला जनता ही तय करती है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …