Breaking News

रामगढ़ अधिवक्ता संघ का होली मिलन समारोह, अध्यक्ष आनंद अग्रवाल बने महामूर्खाधिराज

रामगढ़। जिला अधिवक्ता संघ रामगढ़ के परिसर में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल एवं मुख्य चुनाव पदाधिकारी रेशम लाल को महामूर्खदिराज की उपाधि से विभूषित किया गया। इस अवसर पर संघ के महासचिव सीताराम, कोषाध्यक्ष हरखनथ महतो, चुनाव समिति के ओम प्रकाश सिन्हा को भी मूर्खधिराज की उपाधि दी गई। सर्वप्रथम सभी अधिवक्ता को होली की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ एवं अबीर लगाकर सभी अधिवक्ता को होली की शुभकामनाएं दिए।इस अवसर पर सभी अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। इस अवसर पर संघ की ओर से महामूर्ख को सब्जियों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला अधिवक्ता संघ द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से लोक अभियोजक श्री आर बी राय उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष झलक देव महतो,राजेंद्र महतो ,रामजी गुप्ता ,सतीश पाठक ,ज्योति कुमारी, जितेंद्र कुमार ,संजीव आष्टा बंसीधर गोप चंद्रिका सिंह अखिल देव प्रसाद आशुतोष अरविंद गुप्ता राजू महतो रोहित सिन्हा अभिषेक जितेंद्र कुमार संतोष उपाध्याय सरोज गिरी सतीश पाठक संजय पाठक विवेकानंद पाथक रामेश्वर उपाध्याय गुलाबचंद अग्रवाल प्रकाश मुंडा शिव नाथ ठाकुर महेंद्र महतो बहादुर महतो आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …