Breaking News

माटी की मर्यादा और सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाया रिझुनाथ चौधरी ने: चंद्रप्रकाश

  • प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. रिझूनाथ चौधरी की पुण्यतिथि मनाई गई

रामगढ़।स्व रिझुनाथ चौधरी के छठी पुण्य तिथि रविवार को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर मनाया गया। इस मौके पर रामगढ़, चितरपुर, दुल्मी एवं गोला में कई स्थानों पर कार्यक्रम किए गए। इस मौके पर स्वर्गीय रिझूनाथ चौधरी के सांडी स्थित आवास में मुख्य कार्यक्रम किया गया। यहां स्वर्गीय चौधरी के तस्वीर पर सर्वप्रथम उनके पुत्र पूर्व मंत्री गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, रोशनलाल चौधरी, समाज सेवी सुनीता चौधरी एवं ज्योति चौधरी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सांडी के बाद दुलमी के सिरु बुधबाजार स्थित पार्टी कार्यालय में एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि रिझुनाथ चौधरी का जीवन सदा संघर्षशील रहा व् झारखंड आंदोलन के अगुवा साथी थे। उन्होंने हमेशा क्षेत्र के दबे कुचले लोबो के लिए संघर्ष किया।उन्होंने माटी की मर्यादा और झारखण्ड केमान समान स्वाभिमान पर कभी समझौता नही किया व् सदैव हमारे प्रेरणाश्रोत रहेंगे। वही जीप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने कहा कि रिझुनाथ चौधरी के जीवन से हमे सामाजिक कार्यो को आगे बढ़ाने में काफी प्रेरणा मिलती है।ततपश्चात उनके सम्मान में वृक्षारोपण कर प्रकृति से जुड़े रहने की सीख दी।मौके पर उनकी धर्मपत्नी सुनीता चौधरी,उप प्रमुख रिझु महतो, ब्रजनंदन महतो, पंकज कुमार,सीडी महतो,निरंजन महतो,हरिबंश महतो,दिलीप कुमार, हरेकृष्ण महतो उर्फ़ किशुन,बलराम महतो, बालेश्वर महतो, नंदू मुखिया, विजय कुमार, अनिल इग्नेश, राजकिशोर महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

आजसू कार्यकर्ताओं ने स्व रघुनाथ चौधरी को दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के पिता स्व.रिझुनाथ चौधरी की छठी पुण्यतिथि सीपीसी इंटर कॉलेज कामता गोला में मनाया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप से मौजूद प्रमुख जलेश्वर महतो,आजसू पार्टी के अशोक कुमार,आजसू के रवीन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।प्रमुख श्री महतो ने कहा कि स्व.रीझुनाथ चौधरी झारखंड आंदोलन के अग्रणी आंदोलनकारी नेता थे । अशोक महतो ने कहा कि स्व.रिझुनाथ चौधरी हमेशा क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।उन्होंने समाज में कल्याणकारी योजनाओं को हमेशा धरातल पर उतारने का प्रयास किया।अन्य नेताओं ने भी अपने विचार लोगों को शेयर करते हुए कहा कि स्व.चौधरी अपने उशूल और विचारों के साथ कभी समझौता नहीं किया।वे बेबाकी से अपने विचारों को रखने में सक्षम थे। झारखंड आंदोलन के अग्रणी नायकों में एक और शिक्षित समाज के पक्षधर थे। गांव में साधारण रुप से जीने वालों के अधिकार व स्वाभिमान से लड़ने की हिम्मत दी।उनका सपना शिक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण की कल्पना की थी। जीवन भर समाज के अंदर फैली कुरितियों को दूर करने का प्रयास किया।मौके पर कॉलेज प्राचार्य संजय महतो,चंद्रशेखर करमाली,रवीन्द्र कुमार, कुंदन कुमार,राहुल सिंह,कुलदीप कुमार,प्रवीण कुमार,नीलकमल महतो ,अशोक धोनी,वीरेंद्र कुमार,सुरेश कुमार,सलेम कुमार आदि मौजूद थे।

फोटो कार्यक्रम में शामिल चंद्र प्रकाश चौधरी एवं समाजसेवी सुनीता चौधरी

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …