Breaking News

रामगढ़ कोयलांचल में रंगों का त्यौहार होली सादगी से मना

  • होली के उत्साह पर महंगाई और कोरोना की मार
  • सड़कों पर कर्फ्यू जैसी स्थिति दिखी

रांची/रामगढ़। रंगों का त्योहार होली इस वर्ष लोगों ने सादगीपूर्ण ढंग से मनाया। लोगों में घरों के भीतर ही रहकर दिन भर का समय काटा। हालांकि कुछ क्षेत्रों में छोटे-छोटे बच्चे होली खेलते नजर आए। मगर इस बार होली में युवा और अन्य होली खेलने से परहेज किया। इसका दो कारण बताया जा रहा है। पहला तो कोरोना संक्रमण की मार फिर एक बार पड़ने लगी है। वही महंगाई से आम लोग त्राहिमाम करते दिख रहे हैं। यह दोनों मार लोगों को घरों के भीतर ही रहने पर मजबूर कर दिया। लोग होली में एक दूसरे के घर जाकर आशीर्वाद लेने का काम करते थे।

लेकिन इस बार यह आशीर्वाद वाली भी परंपरा खत्म होते नजर आ रही है। हालांकि कुछ बच्चे हाथों में अभी लेकर एक दूसरे को लगाते दिखे। होली के दिन लोगों ने घर में अच्छे व्यंजन बनाकर खाया। पहले जहां होली के दिन सड़कों पर गाना गाते हुए लोगों की टोली निकलती थी। ऐसा इस बार कहीं भी नजर नहीं आया। रांची हो या रामगढ़ कहीं भी होली का रंग नजर नहीं आया।

होली के गीत संगीत भी सुनाई नहीं पड़े। सड़कों पर कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी दिखी। हालांकि शाम को कुछ लोग सड़कों पर नजर आए। वही बच्चों के बीच होली का उत्साह भी कुछ क्षेत्रों में देखते बना। बच्चे एक दूसरे को रंग लगाकर होली है का नारा लगाते भी नजर आए।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …