Breaking News

सरना स्थल पर पूजा करने गई महिला की आग से जलने से मौत

  • गोला पुलिस ने महिला के अंतिम संस्कार करने पर लगाई रोक
  • घटना पूरे क्षेत्र में बना चर्चा का विषय

रामगढ़। जिला के गोला थाना क्षेत्र के सुतरी गांव में एक धार्मिक स्थल पर पूजा करने गई महिला की जलने से मौत होने की बात सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार किया घटना सोमवार की देर शाम की है। गोला थाना क्षेत्र के सुतरी गांव के बीचगढ़ा के रहने वाले हरि बेदिया की 45 वर्षीय पत्नी जमुना देवी शाम 5 बजे के लगभग सरना स्थल पर पूजा करने गई। धर्म स्थल पर जमुना देवी अगरबत्ती जला रही थी। इसी क्रम में उनके साड़ी में आग लग गई। धर्म स्थल के आसपास कोई नहीं रहने के कारण जमुना देवी आग से बुरी तरह से झुलस गई। जिससे कि जमुना देवी की मौत हो गई। इस बात की जानकारी क्षेत्र के लोगों को जैसे ही चली। लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे।लेकिन तब तक काफी लेट हो चुकी थी।

घर वालों ने यमुना देवी की शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए चले गए थे। लेकिन इस बीच पुलिस को घटना की शिकायत मिली। पुलिस ने अंतिम संस्कार पर रोक लगाते हुए शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद मंगलवार को रामगढ़ में पोस्टमार्टम करने के उपरांत जमुना देवी का शव उसके परिजनों को सौंपा गया। पूरे क्षेत्र में इस बात की चर्चा हो रही है कि धार्मिक स्थल पर जमुना देवी के कपड़े में कैसे आग लग गया। इस संबंध में गोला थाना में मामला दर्ज किया गया है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …