Breaking News

मधुपुर विधानसभा उप चुनाव : भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने किया नामांकन दाखिल

देवघर। मधुपुर विधानसभा उप चुनाव को ले नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने निर्वाचन पदाधिकारी परमेश्वर मुंडा के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया है। भाजपा प्रत्याशी ने दोपहर में मधुपुर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।

ज्ञात हो कि पिछले चुनाव में गंगा नारायण आजसू के चुनाव चिन्ह से चुनाव लड़े थे। मगर इस बार मधुपुर उप चुनाव के ऐन पहले वो भाजपा में शामिल हुए और पार्टी ने उन्हें मधुपुर का प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा है।

नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा की चुनावी सभा को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व मंंत्री सह सारठ के विधायक रंधीर सिंह, पूर्व मंंत्री लुईस मरांडी, गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे, दुमका के सांसद सुनील सोरेन, कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी, जिलाध्यक्ष सह विधायक नारायण दास सहित अन्य भाजपा नेता चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …