Breaking News

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं हजारीबाग, कीर्ति स्तंभ का किया अनावरण

हजारीबागः झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए हजारीबाग पहुंची. इस दौरान उन्होंने अन्नदा चौक स्थित कीर्ति स्तंभ का अनावरण किया. इसके बाद वह नगर भवन में जैन समाज के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वहीं समाज के कई गणमान्य लोग भी यहां मौजूद है.

मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज इन दिनों अपने जन्म स्थली हजारीबाग में है. इस अवसर पर जैन समाज के लोग कीर्ति स्तंभ का अनावरण कर रहे हैं. जिसमें मुनिश्री अपना आशीर्वाद समाज के लोगों को देंगे.

समवेत शिखर पारसनाथ में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश कटनी से जैन मुनि प्रमाण सागर जी महाराज अपने मंगल विहार के क्रम में पदयात्रा करते हुए हजारीबाग में मंगल प्रवेश किए हैं. झारखंड सरकार ने मुनिश्री महाराज को राजकीय अतिथि की घोषणा की है. इसके बाद पिछले कई दिनों से कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है.

 

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …