Breaking News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन औऱ सांसद शिबू सोरेन सपरिवार बाहा पर्व में शामिल होने पहुंचे गांव

  • हम अपने समाज के बाहा पूजा में शामिल होने आया हूं : हेमंत सोरेन
  • कहा, राज्य का हो रहा तेजी से विकास

नेमरा (रामगढ़)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के साथ सपरिवार चौराहे पर में शामिल होने रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड के नेमरा गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का परिवार सोमवार की देर शाम को ही गांव पहुंच चुका था। जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिता शिबू सोरेन के साथ मंगलवार की दोपहर को गांव पहुंचे। यहां उनका स्वागत जिला के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। इसके बाद रामगढ़ जिला पुलिस बल ने मुख्यमंत्री का गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री अपने पैतृक आवास चले गए। वहां चल रहे पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए।

दोपहर 1 बजे शिबू सोरेन नेमरा गांव पहुंचे। उसके 2 घंटे बाद हेमंत सोरेन गांव पहुंचे। उनके साथ रामगढ़ विधायक ममता देवी भी मौजूद थी। विधायक ममता देवी ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र के विकास के लिए बातचीत किया। यहां पर जिला के उपायुक्त संदीप सिंह,जिला के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार,डीडीसी नरेंद्र कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बच्चों के साथ नेमरा सरना स्थल पर विधिवत ढंग से पूजा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बच्चों के साथ नेमरा सरना स्थल पर विधिवत ढंग से पूजा किया। इसके बाद मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ सरना स्थल का निरीक्षण किया। सरना स्थल से बाहर आने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं अपने जन्म स्थल और पैतृक आवास में समाज का आयोजित बाहा पर्व में शामिल होने आया हू। आज हमारा त्यौहार है। उन्होंने कहा कि हम अपने परंपरिक व्यवस्था से जुड़े रहने के लिए अपने समाज के द्वारा आयोजित त्यौहार में शामिल होने आता हूं। उन्होंने कहा कि हमें अपने परंपरा को बनाए रखने के लिए आने वाले पीढ़ियों को इन बातों से अवगत कराना है। ताकि हमारा परंपरा कायम रह सके।

इस अवसर पर हम परिवार के सभी लोग एक साथ जुट कर पूजा अर्चना करते हैं। इस त्यौहार में शामिल होने के लिए मेरे पिता शिबू सोरेन भी आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में तेजी से विकास का कार्य चल रहा है। हमें कोरोना जैसे संक्रमण से बच कर के चलना है। इससे पूर्व उन्होंने गांव के कई घरों में जाकर लोगों से मुलाकात किया। उनका हालचाल जाना। गांव की महिलाओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विधिवत रूप से पैर धोकर स्वागत किया।

वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेम राज सरना स्थल पर बाहा पूजा में शामिल होने के बाद सरना स्थल का निरीक्षण किया। सरना स्थल के घेरा बंदी के लिए उन्होंने अधिकारियों से चर्चा किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बरलगा बाजारटांड से कसमार तक बनने वाली 27 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए चर्चा किया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पैतृक आवास के बाहर लोगों की समस्याओं को सुना।

यहां मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में झामुमो जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू,चित्रगुप्त महतो,भुनेश्वर महतो भुन्नू,महेश ठाकुर,मो आलम,बरतू करमाली,रंजीत बेसरा,राजू साव,खुदी राम,रामचंदर वर्मा,अरुण बनर्जी, मनोज कुमार,योगेंद्र यादव,मो आलम,कांग्रेस के शहजादा अनवर, शेखर पटवा,जकाउलाह,बजरंग महतो, कमलेश महतो आदि लोग शामिल थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …