Breaking News

हजारीबाग डिप्टी मेयर सह भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार लाल के निधन पर शोक की लहर

  • धार्मिक एवं सामाजिक विचारों के शांत स्वभाव का एक व्यक्तित्व हम सबों के बीच नहीं रहा: जेपी पटेल

हजारीबाग/रामगढ़। हजारीबाग के डिप्टी मेयर सह भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार लाल के आकस्मिक निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है। बुधवार को भाजपा मांडू विधान सभा विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा की वह धार्मिक व सामाजिक विचारों के शांत स्वभाव के व्यक्ति थे तथा धार्मिक व सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी रुचि थी। इस दुख की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी परिवार पूर्ण रूप से स्वर्गीय राजकुमार लाल परिवार के साथ है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार तथा शुभचिंतकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

शोक व्यक्त करने वालों में संयुक्त हजारीबाग व रामगढ़ भाजपा के पूर्व जिला बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, रंजीत कुमार सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, अमरेंद्र गुप्ता, प्रकाश मिश्रा, खिरोधर प्रसाद साहू, मांडू विधायक प्रतिनिधि अंशु गुप्ता, राजेंद्र कुशवाहा, तोकेश सिंह, मनोहर गुप्ता, रतन प्रसाद साहू, हरि महतो, सौरभ अग्रवाल, दिनेश्वर साहू, अनिल सोनी, जग्गू महतो, विवेक गुप्ता, संजय शाह, नवरत्न सिंह, गणेश सोनी, सुधान सिंह, अरुण कुशवाहा, आशीष कुमार, रवि साहू, दीपक सिंह, रामकुमार प्रसाद, बसंत प्रसाद साहू, नरेश गुप्ता, उमेश चंद्र पटेल, सुखदेव सोनी, लेखराज महतो, लक्ष्मी पंडा, पंचित महतो आदि शामिल है।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …