Breaking News

आज समाज के लिए जगने और जगाने की है आवश्यकता : चौधरी

कांग्रेस ने मनाया भारत छोड़ो आन्दोलन का 78वाँ वर्षगांठ व विश्व आदिवासी दिवस

खूँटी। जिले के कांग्रेस कार्यालय सहित नगर पंचायत स्थित बिरसा पार्क में भगवान बिरसा के आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी की अगुवाई में 1942ई. की भारत छोड़ो आंदोलन 78वीं वर्षगांठ सह विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण भी किया

इस दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा छेड़े गए मुहिम को बतलाते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांधीजी ने “अभी नहीं तो कभी नहीं” और “करो या मरो” का नारा देकर भारत की आज़ादी दिलाई थी। लेकिन आज समाज के लिए जगने और जगाने की आवश्यकता है। पूर्व विधायक कालीचरण मुण्डा ने कहा कि अहिंसापूर्ण आंदोलन के द्वारा देश को आजादी दिलाने का शुरुआत 9 अगस्त 1942 ई. से की थी। जो आखिकार सफलीभूत हुआ।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण भी किया। साथ ही भगवान बिरसा के रणनीति स्थल “सिंम्बुआ पहाड़” में उनके कर्म क्रान्ति स्थल को नमन करते हुए कार्यक्रम का अंत किया ।

ये हुए शामिल

इस दौरान जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष बैजनाथ मुंडा, विल्सन तोपनो, अनमोल होरो, पीटर मुण्डू, महासचिव नईमुद्दीन खान, प्रखण्ड अध्यक्ष सुशील सांगा, सयुम अंसारी, बिपिन लुगुन, शशिकांत होरो, अजय गुप्ता, मुखिया पौलुस पूर्ति, इसराइल अंसारी, नरेश तिर्की, सुनील नायक आदि उपस्थित थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …