Breaking News

रामगढ़: समाहरणालय के निकट स्थित होटल कृष्णा पैलेस में अधिवक्ता अजय महतो की हत्या

  • अपराधियों ने गला रेत कर देर रात की हत्या
  • पिछले 2 दिनों से घर से था लापता, रजरप्पा थाना में हुई थी सनहा दर्ज
  • अधिवक्ता संघ ने 72 घंटे का दिया अल्टीमेटम

रामगढ़। जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामगढ़ बोकारो मार्ग पर समर नाले के निकट होटल कृष्णा पैलेस में देर रात एक व्यक्ति की गला रेत कर और पत्थर से मारकर हत्या की गई है। यह हत्या रामगढ़ अधिवक्ता संघ के सदस्य अधिवक्ता अजय कुमार महतो की हुई है। देर शाम रामगढ़ अधिवक्ता संघ द्वारा प्रेस बयान जारी कर जानकारी दी गई है।

रामगढ़ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल और महासचिव सीताराम ने इस जघन्य हत्या की कड़े शब्दों में निंदा किया है। रामगढ़ अधिवक्ता संघ ने रामगढ़ पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि 72 घंटा के अंदर यदि हत्यारे पकड़े नहीं गए तो सोमवार की सुबह जिला अधिवक्ता संघ एक आपातकालीन बैठक बुलाकर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श करेगा। वही जानकारी मिली कि अधिवक्ता अजय कुमार महतो रजरप्पा थाना क्षेत्र के बोरोंबिग का रहने वाला था। पिछले 1 अप्रैल से वह घर से लापता था। इस संबंध में रजरप्पा थाना में सन्हा भी दर्ज कराया जा चुका है। बताया गया कि पिछले 5 वर्षों से अजय कुमार महतो रामगढ़ बार एसोसिएशन से जुड़ा रहा है। अधिवक्ता अजय कुमार महतो के बारे में अधिवक्ताओं ने बताया कि वह एक सीधा साधा युवक था। उसकी उम्र लगभग 34 वर्ष थी।

रामगढ़ थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार एवं शनिवार देर रात की मालूम होती है। यह हत्या होटल में रात 12 बजे से पहले सुबह 4 बजे के बीच हुई मालूम होती है। रामगढ़ थाना पुलिस को पूर्वाहन 10 बजे के लगभग हत्या की सूचना दी गई। पुलिस होटल कृष्णा पैलेस में पहुंचकर मृतक के शव कब्जे में लिया था।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …