Breaking News

हमारी परंपराएं संस्कृति हमें झारखंडी होने का एहसास दिलाता है : ममता देवी

रामगढ़। विधायक ममता देवी नावाडीह मंझलीटाँड़ फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित छठा झारखंड महोत्सव मे शामिल हुई। रामगढ़ विधायक ममता देवी, शिक्षा मंत्री टाईगर जगरनाथ महतो के धर्मपत्नी श्रीमती बेबी देवी, पुत्र डुमरी विधानसभा क्षेत्र के जूनियर टाईगर राजु महतो, समाजसेवी बजरंग महतो, आयोजन समिति के द्वारा अतिथियों का माला पहनाकर एवं वेज लगाकर स्वागत किया। रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा कि झारखंड कि संस्कृति और परंपरा अनेक प्रकार के कलाओं से सजी हुई है। कलाऐ हमारी संस्कृति हमारी परंपराओं के अभिन्न भाग है। हमारी संस्कृति हमारी परंपराएं जानी जाती है। पहचानी जाती है।इसके बिना हमारी संस्कृति हमारी परंपराएं आज अधूरी है।

इन परंपराओं और इन संस्कृतियों को संजोए रखने के लिए प्रत्येक वर्ष झारखंड महोत्सव का आयोजन किया जाता है। क्योंकि यही परंपरा संस्कृतिया हमें हमारी झारखंड होने का एहसास दिलाता है साथी मैं आप लोगों से आगरा करूंगा के गीतों एवं नृत्य के माध्यम से शाहिद निर्मल महतो रघुनाथ महतो शक्ति नाथ महतो विनोद बाबू को याद किया गया कलाकारों को धन्यवाद देना चाहूंगा कि गीतों के माध्यम से हमारे वीर सपूतों को हम लोग के बीच में याद कर आया है इसलिए कलाकार बंधुओं को मैं धन्यवाद देना चाहूंगी।

मौके पर झारखंड छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष मिथिलेश महतो, नावाडीह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, मुखिया कौशल्या देवी, मुखिया गौरीशंकर महतो, पंचायत समिति खुशबू देवी, महिला इंकट प्रदेश अध्यक्ष निशा भगत,सुधीर मंगलेश, कमेटी के अध्यक्ष मुकेश महतो, सचिव जयनाथ महतो, सदस्य काली महतो, कार्तिक महतो,राकेश महतो, भोला महतो एवं सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …