Breaking News

झारखंड में बेकाबू कोरोना संक्रमण:रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 2196, पिछले 24 घंटे में राज्य में मिले 873 संक्रमित

  • IIT ISM प्रबंधन ने नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया

झारखंड में काेराेना एक बार फिर बेकाबू हाे गया है। जैसे ही जांच बढ़ी, मरीजाें की संख्या भी बढ़ने लगी। शनिवार काे राज्य में 873 नए मरीज मिले। इनमें 472 सिर्फ रांची के हैं। अब पूरे राज्य में सक्रिय मरीजों की तादाद 3908 पहुंच गई। इनमें से 2196 केवल रांची से हैं। धनबाद में बढ़ते काेराेनावायरस केसों काे देखते हुए IIT ISM प्रबंधन ने नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। वहीं, संस्थान में रह रहे स्टूडेंट्स के बाहर जाने पर अगले आदेश तक राेक लगा दी गई है।

पिछले 24 घंटे में 7 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई। मृतकों में बोकारो, चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम से 1-1 और रांची से 3 लोग शामिल हैं। अब पूरे राज्य में 1,25,585 पॉजिटिव मरीज हो चुके हैं। इनमें से 1,20,562 ठीक हो चुके हैं। रांची के मेकॉन के 200 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है, इनमें से 7 को निमोनिया होने के कारण मेकॉन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। संक्रमण बढ़ने से कॉलाेनी में हड़कंप मच गया है।

कॉलाेनी में कई बिल्डिंग को माइक्राे कंटेनमेंट जाेन घोषित कर सील कर दिया गया है। 15 दिन पहले मेकॉन के गिने-चुने अधिकारियाें-कर्मचारियाें को ही काेराेना पॉजिटिव की सूचना थी। संक्रमण की भनक लगते ही गृह मंत्रालय ने मेकॉन प्रबंधन को पत्र भेजकर वर्क फ्रॉम होम लागू करने काे कहा था, लेकिन प्रबंधन ने उस पत्र को नजरंदाज कर दिया। नतीजा, एक सप्ताह के दौरान कोरोना संक्रमिताें की संख्या तेजी से बढ़ गई।

धनबाद स्थित IIT ISM के डिप्टी डायरेक्टर ने सभी संबंधिताें काे ई-मेल जारी करते हुए 4 अप्रैल से दिशा-निर्देशाें के अनुपालन का आदेश दिया है। कहा है कि शाम 6:30 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। इस दौरान संस्थान परिसर में रहने वाले लाेग संस्थान के अंदर आ-जा सकते हैं, लेकिन परिसर के बाहर जाना प्रतिबंधित रहेगा। निजी कार्याें काे लेकर परिसर के लाेग सुबह 5 से 9 बजे तक ही बाहर जा सकते हैं। पारिवारिक सदस्य और बच्चे पढ़ाई या अन्य जरूरी कार्याें काे लेकर बाहर जा पाएंगे।

दूसरी तरफ कर्मचारी या उनके परिजन बाहर से यात्रा कर आए हैं तो उन्हें तुरंत RT-PCR जांच करानी हाेगी और रिपाेर्ट मिलने तक हाेम आइसाेलेशन में रहना हाेगा। अब 10 अप्रैल काे संक्रमण के मामलाें की समीक्षा की जाएगी और उसके आधार पर सख्ती या ढिलाई पर निर्णय लिया जाएगा। नाैकर, माली, सफाई कर्मी सहित अन्य परिसर में पहले की तरह आ पाएंगे।

जमशेदपुर में साेशल डिस्टेंस के उल्लंघन पर सात दुकानाें से वसूला 3200 रुपए जुर्माना
जमशेदपुर के मानगाे नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) दीपक सहाय ने शनिवार काे शंकाेसाई रोड नंबर 1, डिमना चौक, मानगो चौक, पारडीह चौक व अन्य स्थानाें पर जांच अभियान चलाया। इस दाैरान साेशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन और मास्क नहीं पहनने पर 7 दुकानों से 3200 रुपए जुर्माना वसूला। नियम उल्लंघन करते दाेबारा पकड़े जाने पर केस दर्ज करने की चेतावनी दी। चाैक-चाैराहाें पर भीड़ लगाने और बिना मास्क वाले लाेगाें काे फटकार लगाकर छाेड़ दिया। वैसे लाेगाें काे मास्क भी बांटा गया।

Check Also

बाइक से गिरकर दो बाइक सवार बुरी तरह से हुए घायल

🔊 Listen to this भुरकुंडा(रामगढ़)l रिभर साइड दोमुहान पुल समीप एक बाइक में दो लोग …