Breaking News

गांव गाव तक मनाया जाएगा श्रीरामोत्सव : विहिप

  • विश्व हिंदू परिषद रामगढ़ जिला समिति की बैठक संपन्न

रामगढ़। शहर के होटल लॉ मारिटल में विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न हुई। जिसमें समिति का विस्तार एवं आगामी कार्यक्रम तय किया गया कि 13 अप्रैल से 25 अप्रैल तक श्रीरामोत्सव कार्यक्रम रामगढ़ जिले के पंचायत स्तर तक श्रीरामचरित्र मानस पाठ/ सुंदरकांड पाठ करने का योजना तथा 27 अप्रैल, 2021 को श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ एवं महाआरती की योजना बनाई गई।इस बैठक में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, झारखंड प्रांत गौ रक्षा प्रमुख एवं रामगढ़ जिला के पालक गिरजा शंकर पांडे तथा विश्व हिंदू परिषद रांची विभाग मंत्री कृष्ण कुमार झा, विहिप जिला मंत्री तरुण वर्मा, बजरंग दल जिला सहसंयोजक भागीरथ पोद्दार, जिला मिलन केंद्र प्रमुख महेंद्र ठाकुर एवं अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।रांची विभाग मंत्री के द्वारा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल रामगढ़ जिला के कुछ प्रखंड एवं पंचायत समिति का विस्तार भी किया गया।

जिसमें मांडू प्रखंड उपाध्यक्ष कुणाल पांडे, दुलमी प्रखंड सह मंत्री बलदेव ठाकुर, संयोजक निशांत कुमार, सिकिनी पंचायत संयोजक विवेक कुमार, पतरातू प्रखंड सह संयोजक आदित्य कुमार, हेसला पंचायत मंत्री संजय कुमार झा, संयोजक सूरज प्रसाद, तालाटाड़ पंचायत मंत्री दिलीप ठाकुर, संयोजक दिनेश महतो, चितरपुर प्रखंड मंत्री पवन वर्मा, संयोजक विवेक प्रसाद, सह मंत्री आलोक पांडेय, सह मंत्री बिट्टू पोद्दार, सह संयोजक आकाशदीप, सह संयोजक सुजल शर्मा, सत्संग प्रमुख प्रताप, मिलन प्रमुख प्रियांशु, गौ रक्षा प्रमुख कुणाल कु• वर्मा, पूर्वी पंचायत मंत्री अमन, उत्तरी पंचायत मंत्री सोनू, उत्तरी पंचायत संयोजक कुणाल विश्वकर्मा, बड़की पोना पंचायत मंत्री निशांत कुमार,बड़की पोना संयोजक विश्वजीत कुमार, बोरोबिंग पंचायत मंत्री काली चौधरी, उत्तरी सेवई सह मंत्री आलोक महतो, सोसो पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार महतो, मंत्री प्रेम चौधरी, संयोजक प्रेम कुमार प्रजापति, सहमंत्री रोशन कुमार महतो, सत्संग प्रमुख प्रभुदास महतो, मगनपुर पंचायत सहसंयोजक रितेश महतो, सत्संग प्रमुख दीपक महतो, चाडी पंचायत मंत्री आदित्य महतो, संयोजक संतोश कुमार महतो को बनाया गया।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …