Breaking News

नक्सली हमले में शहीद जवानों के प्रति झारखंड कांग्रेस ने दुख और संवेदना प्रकट की

रांची। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद जवानों के प्रति प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव ने गहरा दुख एवं संवेदना प्रकट करते हुए शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा मुश्किल की इस घड़ी में झारखंड की जनता और कांग्रेस पार्टी जवानों की शहादत और उनके परिजनों के साथ खड़ी है, परमात्मा वीर शहीद जवानों की आत्मा को शांति प्रदान करें, अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस अपार संकट को सहन करने की शक्ति दे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने शहीद जवानों की शहादत को नमन किया है एवं कहा लापता जवानों को ढूंढने और राहत कार्य में किसी तरह की कोताही नहीं की जानी चाहिए, घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं,शहीदों के परिवारों के साथ पूरा देश और कांग्रेस पार्टी एक साथ खड़ी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डा राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि शहीदों के परिवारों के साथ हम सभी देश के नागरिक एकजुट है और देश को अंदर से खोखला करने वाले ऐसे तमाम संगठन को खत्म करने के लिए देश का हर नागरिक एवं कांग्रेस पार्टी कटिबद्ध है।उन्होंने शहीद जवानों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है एवं शहादत को शत शत नमन किया है।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …