Breaking News

झारखंड में 9 अगस्त को मिले 530 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में कुल संख्या 18156

रांची। झारखंड में कोरोना का कहर जारी है. लगातार संक्रमितों की संख्‍या बढ़ रही है. 09 अगस्त रविवार को झारखंड में कुल 530 मरीजों की पुष्टि हुई. इनमें बोकारो से 29, चतरा से 01, देवघर से 14, धनबाद से 18, दुमका से 01, जमशेदपुर से 49, गढ़वा से 85, गिरिडीह से 02, गोड्डा से 08, गुमला से 12, हजारीबाग से 27, जामताड़ा से 03, खूंटी से 12, कोडरमा से 08, लातेहार से 18, पाकड़ से 06, पलामू से 63, रामगढ़ से 09, रांची से 71, साहेबगंज से 14, सरायकेला से 11, सिमडेगा से 25 और चाईबासा से 44 मरीज शामिल हैं. इन नये मरीजों के साथ सूबे में संक्रमितों की कुल संख्या 18156 हो गयी है। वहीं आज सूबे में कोरोना से 09 लोगों की मौत हो गयी है।

झारखंड में वर्तमान में 9597 एक्टिव मामले हैं. 8998 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं अब तक कोरोना से 177 लोगों की जान जा चुकी है।

बता दें कि 08 अगस्त शनिवार को झारखंड में कुल 1084 मरीज मिले ते, इनमें रांची से 412, गिरिडीह से 286, जमशेदपुर से 68, धनबाद से 62, चतरा से 37, खूंटी से 30, गुमला से 16, लातेहार से 16, देवघर से 13, बोकारो से 12, दुमका से 05, गढ़वा से 03, गोड्डा से 05, हजारीबाग से 03, जामताड़ा से 04, कोडरमा से 08, पाकुड़ से 40 और लामू से 03 पॉजिटिव शामिल थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …