Breaking News

भाजपा मांडू प्रखंड ने मनाया 41वां स्थापना दिवस, पार्टी की उपलब्धियां गिनाई

  • पार्टी का हर कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से कार्य करता है: बैजनाथ प्रसाद गुप्ता

रामगढ़। जिला के मांडू प्रखंड के कुजू पूर्वी पंचायत सचिवालय भवन में भारतीय जनता पार्टी मांडू प्रखंड के तत्वधान में कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का 41 वा स्थापना दिवस मनाया गया. इससे पूर्व भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष तोकेश सिंह व संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष रतन प्रसाद साहू ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त हजारीबाग सह रामगढ़ के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता व सम्मानित अतिथि ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जागेश्वर प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित रहे. मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को स्थापना हुई. जिसके प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी रहे. भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो देश हित में काम करती है. पार्टी का हर कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से कार्य करता है.

वही इस खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन को डिजिटल माध्यमों से कार्यकर्ताओं ने सुना. मौके पर युवाओं ने देशभक्ति गाए और मिठाइयां बांटी. कार्यक्रम को कई भाजपा वक्ताओं ने संबोधित किया. साथ ही आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती बूथ स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर मांडू विधायक प्रतिनिधि अंशु गुप्ता, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोहर गुप्ता, जिला किसान मोर्चा महामंत्री शंभूलाल ठाकुर, निर्मल करमाली, विवेक गुप्ता, प्रखंड मंत्री डिंपल प्रजापति, राजेश प्रसाद, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रवि साहू, गणेश सोनी, आशीष कुमार, अखिलेश्वर प्रसाद, जनक प्रसाद, नरेश गुप्ता, प्रकाश केशरी, जयराम प्रजापति, महेश महतो, हिमांशु गुप्ता, सूरज कुमार महतो, विवेक कुमार, शंकर महतो, संजीत कुमार सोनी, टीपू चंद्रपाल, आकाश करमाली, रमेशचंद्र पटेल, हरि महतो, विजय कुमार, बालगोविंद बेदिया, प्रमोद महतो, राजू करमाली, जयनाथ महतो, पवन कुमार, भागवत करमाली, शिवम कुमार कुशवाहा आदि उपस्थित थे.

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …