Breaking News

मांडू अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति बैठक, 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी

रामगढ़। जिला के मांडू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 11 अप्रैल रविवार को पूर्व घोषित बैठक किया गया।आगामी 14 अप्रैल को डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाया जाएगा। आगामी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मांडू पंचायत सचिवालय ने बैठक मांडू अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्षता शाहिद सिद्धकी ने किया। उक्त बैठक का संचालन मांडू अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति के प्रधान महासचिव ने किया। मांडू अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति के संगठन के विस्तार किया गया। उक्त बैठक में शामिल होने वाले मांडू अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी तथा संचालन लालधन महतो, इंतकाम आलम, दिलीप कुमार तुरी, योगेश्वर रविदास, दिलीप तुरी, सुनीता देवी,चरका तुरी,जोधन मुंडा इंद्रजीत कुमार शामिल हुए।
बैठक के दौरान सर्व समिति से निर्णय लिया गया। आगामी तिथि दिनांक 13.04.2021 को मांडू अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति के द्वारा रामगढ़ जिला समाहरणालय के में धारणा प्रदर्शन रैली का कार्यक्रम कोराना महामारी के कारण एस डी ओ रामगढ़ के द्वारा अनुमति नहीं मिलने के कारण फिलहाल स्थगित किया जाता हैं। उक्त समिति का विस्तार करने में
मांडू प्रखंड से पिंकी बेसरा संयोजक, सुनीता देवी संयोजक, सबिता देवी सह संयोजक, डांडी प्रखंड से  इतंकाम आलम संयोजक, अशोक कुमार महतो सह संयोजक, मोहम्मद अफ़सर सह संयोजक, प्रस्तावित प्रखंड  सारुबेडा से मंजुला किंण्डो, चरका तुरी, अब्दुल हादी, चुरचू प्रखंड से युगेश्वर रविदास संयोजक, कृष्णा  मुर्मू सह संयोजक, भगिया देवी सह संयोजक, इसके साथ ही बैठक दौरान मांडू अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति का युवा एवं महिला केंद्रीय समिति बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान कार्य कारिणी में विस्तार में शामिल होने वाले उमेश कुमार दास,जगन राम, तालों सोरेन, कुलेश्वर तुरी, रिमा देवी, बिनोद करमाली, संजय करमाली,मनोज करमाली, दिनेश्वर महतो, शहनवाज आलम, मनीषा देवी उपस्थित थे।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …