Breaking News

राजकुमार लाल के श्राद्धकर्म में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

  • राजकुमार लाल पार्टी के निष्ठावान एवं जुझारू नेता थे: रघुवर दास

हजारीबाग। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह उपमहापौर राजकुमार लाल के श्राद्धकर्म संपन्न हो गया है। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए। रघुवर दास ने स्वर्गीय लाल के परिजनों से मिलकर इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। उन्होंने स्वर्गीय लाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी। इस दुख की घड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकुमार लाल पार्टी के निष्ठावान व जुझारू नेता थे। राजकुमार लाल के गुजर जाने से पार्टी को काफी क्षति हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री मधुपुर उप चुनाव से कैम्पेनिंग कर हजारीबाग पहुँचकर राजकुमार लाल के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव , महापौर रौशनी तिर्की , महामंत्री बिबेकानंद सिंह, अनिल मिश्रा,भैया अभिमन्यु प्रसाद , महिला मोर्चा के जिलाध्यछ रेणुका कुमारी, कुँवर मनोज सिंह, दामोदर सिंह,नगर अध्यछ बिबेक बरियार, बिनोद झुनझुनवाला , जदयू के राकेश गुप्ता, प्रशांत सिन्हा, तनवीर अहमद, आनंद सिंह, अविनाश कुमार सोनू, कुलदीप शर्मा, अमित जायसवाल, ऋषि शर्मा,नरेश ठाकुर, रितेश खंडेलवाल,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …