Breaking News

रामगढ़ में नहीं होगा पेयजल संकट, झारखंड सरकार हर तरह से तैयार

  • उपायुक्त रामगढ़ कर रहे हैं बढ़िया प्रयास:ममता देवी

रामगढ़। विधायक ममता देवी ने कहा कि गर्मियों के मौसम में होने वाले पेयजल संकट की स्थिति से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है।रामगढ़ में किसी भी तरह का पेयजल संकट का स्थिति उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व की भाजपा सरकार के विवेक हिन सोच के वजह से आज पेयजल आपूर्ति योजनाएं रामगढ़ की सफेद हाथी साबित हो रही है।करोड़ों रुपए खर्च कर पेयजल आपूर्ति हेतु योजनाएं लागू कर दी गई।

ठेकेदार के साथ मिलकर इन योजनाओं में लूटपाट किया गया। परंतु सही तरीके से इन योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास नहीं हुआ। जिसकी वजह से आज आम लोगों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी रामगढ़ में गर्मियों के मौसम में पेयजल के संकट उत्पन्न हो जाती है। यह पिछले सरकार की नाकामियों का फल है! परंतु चिंता की आवश्यकता नहीं है। झारखंड के धरतीपुत्र आदरणीय हेमंत सोरेन की सरकार सफेद हाथी बनी। इन योजनाओं को ठीक ढंग से लागू करने के लिए विचार कर रही है।

वर्तमान समय में पेयजल संकट की स्थिति से उपायुक्त महोदय रामगढ़ को अवगत कराया था एवं इस समस्या से निपटने के लिए तैयारी करने का आग्रह भी किया था। उपायुक्त रामगढ़ काफी संवेदनशील है और इस क्षेत्र में काफी बढ़िया प्रयास कर रहे हैं। मेरे आग्रह को उन्होंने गंभीरता से लेते हुए अविलंब पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित उप विकास आयुक्त एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता कर आवश्यक निर्देश दे दिए हैं। इस कार्य के लिए मैं उपायुक्त रामगढ़ को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं।जिसकी जानकारी कांग्रेस नेता सह समाज सेवी सुधीर मंगलेश ने दिया।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …