जामताड़ा : झुंड से बिछड़े एक हाथी ने एक युवक की जान ले ली। साथ ही एक महिला को घायल कर एक मकान को क्षतिग्रस्त किया। जामताड़ा के चलना गांव के फुरकान अंसारी नामक युवक को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।
बताया जा रहा है कि फुरकान अंसारी देर रात शौच करने के लिए अपने घर से बाहर निकले थे। उसी समय हाथी ने उन पर हमला कर दिया और मौत के घाट उतार दिया। वही चलना गांव के ही टुडुकडीह टोला में जोगेश्वर मरांडी का घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद बैद्यनाथडीह गांव की एक महिला को भी कुचल दिया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया है।
एक हाथी के उत्पात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग व पुलिस भी हाथी के आने से सक्रिय होकर ग्रामीणों को हाथी को छेड़ छाड़ करने मना किया। कहा हाथी के करीब जाने से भी हाथी उदंड हो जाता है और उत्पात मचाता है।