Breaking News

रामेश्वर उरांव ने सीएम हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि मुख्यमंत्री स्वस्थ रहें, यशस्वी रहें, राज्य की जनता की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करते रहें, यही कामना है.

आलाेक दुबे ने भी दी बधाई

वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि हेमंत सोरेन दीर्घायु हों, यशस्वी हों, सकुशल रहें, देश दुनिया मे उनका नाम रोशन हो. साथ ही प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है और उनके दीर्घायु होने की कामना की है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन को लेकर लगातार बधाइयों का तांता लगा हुआ है. हालांकि कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए लोग सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को लगातार बधाई दे रहे हैं. सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन है. 10 अगस्त 1975 को हेमंत सोरेन का जन्म हुआ था. सोमवार की सुबह से ही उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों का सोशल मीडिया पर तांता लगा है. सबने कहा हेमंत सोरेन दीर्घायु रहें और झारखंड के विकास में अपना अहम योगदान निभाते रहें.

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …