रांची : कांग्रेस के पूर्व विधायक निएल तिर्की का आज रिम्स के ट्रामा सेंटर में निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद कोलेबिरा से ऑक्सीजन सपोर्ट पर उन्हें कल रांची लाया गया था। रिम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने कोरोना वैक्सीन ली थी। वैक्सीन लेने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। कोलेबिरा में उनका इलाज चल रहा था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें रिम्स लाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।