Breaking News

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्य भर में जन जागरण अभियान चलाएगी, कोरोना संक्रमण मैं जरूरतमंद लोगों को करेगी सहयोग

रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्यभर में जनजागरण अभियान चलाने और जरुरतमंद लोगों को मदद करने का निर्णय लिया है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा पिछले दिनों 10 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डा रामेश्वर उराँव एवं कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक में इस संकट की घड़ी में अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाने का निर्देश दिया गया था। इसी के तहत यह राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत की जा रही है।

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के निर्देश पर पिछले वर्ष प्रदेश कांग्रेस राहत एवं निगरानी समिति का गठन कर जरूरतमंद परिवारों को अनाज और अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराया गया था, साथ ही प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी में सहयोग प्रदान किया गया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया कि कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता की जाएगी।

पार्टी की ओर से सभी जिलों में होर्डिंग्स लगाये जाऐंगे एवं लोगों से सावधानी एवं ऐहतियात बरतने की अपील की जाएगी।रामेश्वर उराँव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश में कोरोना का व्यापक प्रकोप चल रहा है।हमने सभी धार्मिक आयोजनों पर रोक लगा दी गई लेकिन प्रधानमंत्री ने कुंभ मेला का आयोजन किया।अभी का वक्त आरोप प्रत्यारोप का नहीं है,अभी मिलकर मुसीबत को हराना है। एक प्रश्न के जवाब में डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा जगह-जगह से लोग लौटकर रांची आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों से मैंने बात किया है कि सिविल सर्जन उसी जिले में लोगों के इलाज की व्यवस्था करें।

यदि बहुत जरूरत हो तभी रांची भेजें,सरकार संवेदनशील है और पार्टी भी पूरी गंभीरता से लोगों तक अपना संवाद पहुंचाने का काम करेगी।इस महामारी से लड़ने में सावधानी और ऐहतियात ही मुख्य हथियार है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि इस बार जनजागरण अभियान के तहत पार्टी नेताओं कार्यकर्त्ताओं द्वारा लोगों से मास्क पहनने की अपील, सोशल डिस्टेसिंग का पालन और बिना भय वैक्सीन लेने जरुरत पड़ने टर ही घरों से बाहर निकलने,खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें,साफ सफाई से रहें,की अपील के साथ ही कोविड-19 को लेकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की अपील की जाएगी।

प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि जनजागरण अभियान के तहत पार्टी की ओर से जगह-जगह, प्रमुख स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंंग्स और बैनर-पोस्टर लगाकर लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की जाएगी।
प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि पिछली बार की तरह ही पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्त्ता जरूरतमंद और गरीब परिवारों की मदद के लिए अपने स्तर से जनजागरण अभियान चलाएंगे और इस अभियान में सभी समर्थ्य लोगों से सहयोग की अपील की जाएगी।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,अमूल्य नीरज खलखो, जगदीश साहु,, निरंजन पासवान, सुरेन राम, नरेन्द्र लाल गोपी, अजय सिंह, चंदन बैठा, सतीश पाॅल मुंजनी, संजय पासवान, किशोर नायक, राजू राम, श्यामल किशोर सिंह, रामानंद केशरी उपस्थित थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …