Breaking News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन

शहर के मुख्य सुभाष चौक पर आम लोगों के बीच मास्क बांटी गई

हेमंत भैया आप जियो हजारो साल: विनोद किस्कू

रामगढ़। झारखंड के लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री एवं झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सरल सहज एवं कुशल व्यवहार के धनी हेमंत सोरेन के 45 वें जन्मदिन के अवसर पर झामुमो रामगढ़ जिला कार्यालय मैं झामुमो रामगढ़ जिला समिति के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कु ने किया। राज्य के मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के 45 वें जन्म दिवस के मौके पर 5 पाउंड का केक जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू ने काट कर उनके फोटो के ऊपर केक खिला के लम्बी उम्र की कामना करते हुए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दिए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू ने कहा कि हमारे हेमंत भैया आप जियो हजारों साल।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी ने पिछले कुछ समय में अपनी राजनीतिक परिपक्वता को दर्शाया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हेमंत जी ने जिस तरीके से काम किया है।उसका पूरे देश में नाम हो रहा है। मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन जी का कार्य पूरे देश में सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड को एक नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।यह हम सभी झारखंडवासियों की सोच है। इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य भुनेश्वर महतो भुन्नू ने कहा कि हेमंत भैया ने अपने कार्यशैली से पूरे देश में झारखंड का ध्यान आकृष्ट कराया है। इनके नेतृत्व में झारखंड तेजी से आगे बढ़ेगा। हम झामुमो कार्यकर्ताओं ने हेमंत भैया का जन्मदिन मना कर उनकी लंबी आयु की कामना किया है। वही इस मौके पर शहर के सुभाष चौक पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे लेकर हेमंत सोरेन के नारे लगाते हुए उनका जन्म दिन मनाया।साथ ही इस मौके पर मास्क बांटी गई।

कार्यक्रम में हुए शामिल

मौके पर झामुमो केन्द्रीय सदस्य भुनेश्वर महतो उर्फ भुन्नू,जिला सचिव बिनोद कुमार महतो,केन्द्रीय सदस्य महेश ठाकुर,केन्द्रीय सदस्य शिव करमाली,जिला उपाध्यक्ष राजु साव,जिला सह संगठन सचिव अरुण बनर्जी,नगर सचिव जग्गु करमाली ,सकलदेव करमाली,मो नवाब खान, राजेश गिरी, बब्लु महतो, बरुण कुमार, सुमन कुमार मौजूद थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …