Breaking News

परमवीर शहीद अल्बर्ट एक्का की पत्नी का गुमला में निधन, गांव में शोक की लहर

रांचीः परमवीर चक्र अल्बर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का का शुक्रवार को निधन हो गया. वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं. जारी प्रखंड में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. बलमदीना एक्का के निधन पर सीएम समेत कई आला नेताओं ने शोक जताया है.

झारखंड की शान और शूरवीरों में शुमार रहे परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का का गुमला में शुक्रवार को निधन हो गया. वो 91 वर्ष की थीं. वो एक अरसे से बीमार थीं. बलमदीना एक्का के निधन से पूरा गांव शोक में डूब गया है. अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है. उनके पैतृक गांव जारी प्रखंड में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

राज्यपाल ने प्रकट की संवेदना

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का के निधन पर गहरा दुख और शोक प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि बलमदीना एक्का अपने पति की तरह ही एक महान राष्ट्रप्रेमी थीं. वो सरल और नेक हृदय की महिला थी. जिनके लिये राष्ट्र प्रथम था. राज्यपाल ने कहा कि झारखंड राज्य की पहचान परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का और महान राष्ट्रप्रेमी बलमदीना एक्का जैसे व्यक्तित्व से भी है. राज्यपाल ने कहा कि बलमदीना एक्का एक समाजसेवी के तौर पर भी देखी गई हैं. वे समाज को मौन वाणी में भी जागरूक और प्रेरणा देने का कार्य करती थी. राज्यपाल ने उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को चिरशांति प्रदान करने की प्रार्थना की.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख
प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परमवीर अलबर्ट एक्का की धर्म पत्नी बलमदीना एक्का के निधन पर गहरा दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति, शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है. सीएम हेमंत ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा- ‘परमवीर चक्र विजेता, वीर शहीद अल्बर्ट एक्का जी की पत्नी बलमदीना जी के निधन की दुःखद सूचना मिली। बलमदीना जी संघर्ष की प्रतिमूर्ति थी। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। उनके जीते जी उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी न हो सकी, जिसका मुझे दुःख है। झारखंड सरकार उस पर कार्य कर रही है।’

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …