Breaking News

पाकुड़ में महिला से गैंगरेप:शौच करने गई महिला से 11 लोगों ने बारी-बारी से रात 10 से सुबह 4 बजे तक किया दुष्कर्म

पाकुड़ में एक महिला के साथ गैंगरेप हुआ है। यहां 35 साल की एक महिला के साथ 11 आरोपियों ने बारी-बारी से छह घंटे तक (रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक) दुष्कर्म किया है। महिला को अधमरा स्थिति में उसके घर के पास छोड़ दिया। मामला मंगलवार का है। दो दिन बाद जब महिला को होश आया तो उसने आरोपियों के खिलाफ शिकायत की।

महिला की शिकायत के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोविड टेस्टिंग के बाद सभी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। महिला ने कहा कि आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि अगर वह घटना की कहीं शिकायत करेगी तो वे लोग उसे जान से मार देंगे।

खेत में बैठकर शराब पी रहे थे सभी आरोपी
महिला ने पुलिस को बताया है कि खेत में सभी आरोपी पहले ही बैठकर शराब पी रहे थे। वह उन लोगों को नहीं देख पाई थी। जैसे ही शौच करने वहां बैठी दो-तीन लोगों ने आकर उसे पकड़ लिया। चिल्लाने की कोशिश की तो उसके मुंह पर गमछा दबा दिया और धमकी देने लगे। उसके बाद आरोपियों ने खादान के पीछे खलिहान में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इनकी हुई है गिरफ्तारी
विप्लव पहाडिया, तपन पहाड़िया, सुजित पहाड़िया, कालू पहाड़िया, माड़ू पहाड़िया, मंडल पहाड़िया, चिचींग पहाड़िया, ओरमूल पहाड़िया, रघु पहाड़िया, मोटू पहाड़िया, रघु पहाड़िया, शुशु पहाड़िया। सभी रामचंद्रपुर गांव के हाड़िया टोला के रहने वाले हैं।

Check Also

रामगढ़ के कोठार में इनोवा कार पर पलटा ट्रेलर,बाल बाल बचे कार सवार

🔊 Listen to this रामगढ़ । रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोठार फ्लाई ओवर मोड़ के …