Breaking News

आइएमए ने डॉ सांत्वना शरण को मिशन पिंक हेल्थ का केंद्रीय सचिव बनाया

  • झारखंड राज्य के लिए एक गौरव की बात है:डॉ ए के सिंह
  • अभी इस क्षेत्र में बहुत कुछ करने की जरूरत और संभावना है:डॉ शरण

रामगढ़। राज्य की प्रसिद्ध चिकित्सका डॉ सांत्वना शरण को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की केंद्रीय शाखा नई दिल्ली द्वारा मिशन पिंक हेल्थ की केंद्रीय टीम का सचिव नियुक्त किया गया है।मिशन पिंक हेल्थ किशोरी बच्चियों के स्वास्थ्य एवं जीवन स्तर में सुधार के लिए चलाया जाने वाली इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की महत्वकांक्षी परियोजना है।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की रामगढ़ मिशन पिंक हेल्थ शाखा 55 जनसंपर्क एवं 3 ऑनलाइन सेशन के माध्यम से अभी तक हजारों किशोरियों को महामारी,अच्छे बुरे स्पर्श, सोशल मीडिया दुरुपयोग,एनीमिया जैसे कई मुद्दों पर जागरूक कर रही है।अभी तक पूरे देश में रामगढ़ शाखा के कार्यक्रम सबसे अव्वल स्थान पर अपना लक्ष्य लगातार पूरा कर रहे हैं ।मानद सचिव का पद रामगढ़ राज्य के चिकित्सक को मिलना झारखंड के लिए एक गर्व एवं सम्मान का विषय है ।डॉक्टर सांत्वना शरण का कहना है कि उनकी उत्साही टीम एवं किशोरी बच्चियों और उनके अभिभावकों के सहयोग से यह सब कार्यक्रम लॉक डाउन में भी ऑनलाइन सेशन के जरिए अनवरत चल रहा है ।उन्होंने सभी से प्रार्थना की है कि लक्ष्य विशाल है।अभी इस क्षेत्र में और बहुत कुछ करने की जरूरत और संभावना है। इसीलिए अपना सहयोग और उत्साह कृपया बनाए रखे।

राज्य के लिए एक गौरव की बात

मिशन पिंक हेल्थ के राष्ट्रीय मानद सचिव पद पर चयनित होने के लिए झारखंड आईएमए के प्रेसिडेंट डॉक्टर ए के सिंह और सचिव डॉ प्रदीप सिंह एवं कई अन्य चिकित्सकों ने कहा कि यह झारखंड राज्य के लिए एक गौरव की बात है। डॉ सांत्वना शरण को फोन कर के बधाई और आशीर्वाद दिया है।

Check Also

बाइक से गिरकर दो बाइक सवार बुरी तरह से हुए घायल

🔊 Listen to this भुरकुंडा(रामगढ़)l रिभर साइड दोमुहान पुल समीप एक बाइक में दो लोग …