Breaking News

मधुपुर विस में लोकतंत्र का महापर्व कल,  3.22 लाख मतदाता उत्साहित, प्रत्याशी लबेजान

  • भाजपा व महागठबंधन के लोग कर रहे हैं अपने अपने जीत का दावा, प्रत्याशी मौन
  • विस के 487 बूथों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम, पहुंचे मतदान कर्मी
  • कोविड नियम का पालन करना सुरक्षा बलों के लिए चुनौती

देवघर। मधुपुर में कल शनिवार को लोकतंत्र का महापर्व है। विधानसभा क्षेत्र के लगभग 3.22 लाख मतदाता इस महापर्व में भाग लेने के लिए उत्साहित हैं। चुनाव मैदान में छह प्रत्याशी हैं, जिनमें डटे दो मुख्य प्रत्याशी यूपीए के हाफिजूल हसन व भाजपा के गंगा नारायण सिंह के बीच मुकाबला होना तय है। जबकि शेष अन्य प्रत्याशी सिर्फ वोटकटवा साबित हो सकते हैं। इन सब के बीच दोनों मुख्य प्रत्याशी के समर्थक अपने अपने प्रत्याशी के जीत के दावे कर रहे हैं। जबकि मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का मन बना चूके है।

साथ ही राजनीतिक रुप से भीतरघात व टिकट कट जाने से ब्राह्मण समाज के नाराज होने की बात के बीच ब्राह्मण समाज के मतदाता असमंजस की स्थिति है। लेकिन उनका मन नाराजगी के बीच भी भाजपा प्रत्याशी से अलग नहीं हो पा रहा है। यह बात सच्च है कि भाजपा द्वारा राज पलिवार को चुनाव मैदान में नहीं उतारे जाने के कारण उनके समर्थक मतदाता निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में या नोटा का बटन भी दबा सकते हैं। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी द्वारा बाबा मंदिर में पूजा किए जाने व मुख्यमंत्री द्वारा हाजी हुसैन अंसारी के क्रब पर जाने की घटना के बाद गरम हुई मधुपुर राजनीति में आग में घी डालने का काम किया और भाजपा व महागठबंधन के बीच बयानबाजी का दौर जारी है।

चुनाव प्रचार में विकास मौन होते मुद्दें के बीच यह चुनाव सीधे हिंदू व मुस्लिम समुदाय के बीच आकर टीक गया है। लेकिन इन सब से अंजान मतदाता कल उप चुनाव के माध्यम से अपना विधायक चुनने के लिए मधुपुर विस क्षेत्र 487 बूथों पर सुबह से मतदान करने के लिए कतारबद्ध हो जाएगें। कोरोना महामारी के बीच संपन्न होने जा रहे इस चुनाव में मतदान केंद्र कोविड नियमों का भी ख्याल रखा जाना है। जिला प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्र आज देर शाम तक मतदान कर्मी व पुलिस जवान व अधिकारी पहुंच गए हैं। उन्हें मास्क व सेनिटाईजर के साथ सामाजिक दूरी बनाने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में कल सुबह मतदान केंद्रों पर उमड़ी वाली मतदाताओं की भीड़ को नियंत्रित कर सामाजिक दूरी के साथ ससमय मतदान संपन्न कराना एक चुनौती है।

राज का टिकट कटने से नाराज हैं वोटर: प्रदीप

महागठबंधन दल के विधायक प्रदीप यादव ने मधुपुर चुनाव के बाबत बात करने पर जेएमएम प्रत्याशी हाफिजूल हसन के बड़े मतों के अंतर से जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में राज पलिवार का कट जाने से ब्राह्मण समाज के साथ पीछड़ी जाति के लोग भी नाराज हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें मंत्री पद देकर जनता साकारत्मक कदम उठाया है और जनता में सीधा संदेश दिया है कि मंत्री दे रहे हैं आप विधायक दिजीए। 14 माह के शासनकाल में सरकार की अच्छी छवी जनता के बीच बनी है। भाजपा ने चुनाव को दो धारा की ओर बहाने का काम किया है।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह पर हमले की बात को साजिश करा देते हुए उन्हें सांसद निशिकांत दूबे का प्रत्याशी बताया। चुनाव प्रचार को ले कांग्रेस नेता दिनेशानंद झा पर सांसद द्वारा सोशल मीडिया जारी संदेश को झूठ का पूलिंदा करार दिया। इरफान के बाबा मंदिर में पूजा किए जाने के सवाल गोलमटोल जवाब देते हुए इस बाबत इरफान अंसारी से जवाब मांगने की बात कही। हम सफर के उद्घाटन मौके पर दुख जताते हुए सांसद पर श्रेय लेने व प्रोटोकाल का पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता सह मंत्री आलमगिर आलम चुनाव प्रचार में नहीं आपने पर कहा कि इस क्षेत्र में हाजी साहब की अच्छी पकड़ होने व अपना कोई खास परिचय नहीं होने के कारण संभवत: उन्होंने ऐसा निर्णय लिया होगा।

मतदाता में कोई बिखराव नहीं, साइलेंट वोटर मेरा: भाजपा प्रवक्ता

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने मधुपुर उप चुनाव के बाबत पूछे जाने पर कहा कि हमारे मतदाताओं में कोई बिखराव नहीं है। ब्राहमण समाज के लोग में नाराजगी बात को उन्होंने खारीज करते हुए कहा कि विपक्ष सिर्फ प्रत्याशी बदले जाने के कारण ऐसी अफवाह फैलाकर मतदाताओं को दिगभ्रमित करने का प्रयास किया है। पूर्व प्रत्याशी सह मंत्री राज पलिवार ने भी कोई विरोध नहीं किया है और वे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष है। वे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रेस वार्ता में भी शामिल हुए थे। इस वर्ग का वोट मेरे पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में होगा।

विधायक इरफान अंसारी व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बाबा मंदिर में पूजा व हाजी साहब के क्रब पर जाकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का काम किया है। वे मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, जबकि हिंदू वोटर एकजूट है। उन्होंने कहा कि मधुपुर विधानसभा उप चुनाव कई साइलेंट वोटर हैं जो भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह के पक्ष मतदान करने का काम करेंगे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …