Breaking News

पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह मुंडा एवं मजदूर नेता एस के बख्शी के निधन पर भाकपा ने श्रद्धांजलि अर्पित किया

रांची। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड राज्य किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मुंडा एवं वरिष्ठ मजदूर नेता एस के बक्शी के निधन पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य परिषद के राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ,अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव महेंद्र पाठक ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया है । और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

कामरेड मेहता ने कहा कि राजेंद्र से मुंडा रांची जिला के सिल्ली विधानसभा तीन बार चुने गए और अपने कार्यकाल सादगी और सरलता से बिताया ,वह पार्टी के प्रति समर्पित थे ,अपने जीवन में कई बड़े संघर्ष को अंजाम दिया। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है । हम सभी कम्युनिस्टों को शपथ लेना चाहिए कि राजेंद्र सिंह मुंडा के रास्ते पर चलकर जनता की आवाज बनते रहें, जनता की हर जरूरत के समय, जन आंदोलन के माध्यम से जन समस्या का निवारण करें। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …