Breaking News

भाभी की मौत की खबर सुनकर देवर ने भी तोड़ा दम

रांची । अस्पताल में इलाजरत भाभी की निधन की खबर सुनकर अधिवक्ता देवर अरुण कुमार मिश्रा का निधन हो गया। घटना रविवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता की भाभी पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। सुबह-सुबह उनका निधन हो गया। जैसे ही ये खबर अरुण कुमार मिश्रा सुने हार्टअटैक आ गया। जबतक परिजन उन्हें अस्पताल ले जाता 20 मिनट के अंदर उनकी भी मौत हो गई। एक साथ दो सदस्यों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

चर्च रोड निवासी अरुण कुमार रांची सिविल कोर्ट में पिछले 20 सालों से एपीपी थे। तीन बार रांची बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रहे। उनकी एकमात्र लडकी की शादी हो गई है। और वो गोवाहाटी में रहती हैं।

उनके रांची आने के बाद सोमवार को अंतिम संस्कार किया जायेगा। उनके असामयिक निधन पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष शंभू प्रसाद अग्रवाल, सचिव कुंदन प्रकाशन, संयुक्त सचिव पवन रंजन खत्री, लोक अभियोजक एके सिंह, एपीपी एके राय, परमानंद उपाध्याय सहित कई अधिवक्ताओं ने शोक जताया है।

Check Also

रामगढ़ के कोठार में इनोवा कार पर पलटा ट्रेलर,बाल बाल बचे कार सवार

🔊 Listen to this रामगढ़ । रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोठार फ्लाई ओवर मोड़ के …