Breaking News

श्री महावीर मंडल डोरंडा के पूर्व अध्यक्ष ने श्री रामनवमी महापर्व की दी लोगों को शुभकामनाएं

रांची।श्री महावीर मंडल डोरंडा के पूर्व अध्यक्ष एवं श्री रामनवमी महावीर मंडल रांची के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने राजधानी वासियों एवं डोरंडा वासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

छप्पन सेट डोरंडा स्थित महावीर मंदिर में श्री महावीर मंडल डोरंडा एवं श्री महावीर मंडल रांची की ओर से आलोक कुमार दूबे ने राज्य सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए पंडित सहित मात्र 5 सदस्यों की ओर से भगवान श्री राम,माता जानकी, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना की आरती किया एवं महावीरी झंडा गाड़ा।सरकार के निर्देशानुसार महावीर मंडल डोरंडा की ओर से निकाली जाने वाली शोभा यात्रा भी स्थगित कर दी गई।
पूजा अर्चना के उपरांत मीडिया से बात करते हुए श्री महावीर मंडल के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने कहा कि रामनवमी के दिन लोग बड़े उत्साह और उमंग के साथ मंदिर में पूजा पाठ करते हैं। अधर्म के नाश और धर्म की स्थापना के लिए भगवान राम का जन्म हुआ था।

आलोक दूबे ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति धार्मिक, आस्था ,विश्वास, श्रद्धा,भक्ति भाव से चलती है।कोरोना के इस महामारी में एक बार फिर से लोगों की निगाहें मर्यादा पुरुषोत्तम की तरफ कोरोना मुक्ति के लिए प्रार्थना की एवं कहा हे प्रभु मानव समाज भयभीत है,चिंतित है।चारों तरफ कोहराम मचा हुआ है। हे प्रभू रक्षा कीजिए-कल्याण कीजिए।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …