Breaking News

रामनवमी का त्यौहार मर्यादा का पालन,त्याग और साहस का प्रतीक है: डॉ रामेश्वर

  • झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य वासियों को रामनवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने राज्यवासियों को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। डॉ0 उरांव ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में मर्यादा पुरुषोतम श्रीराम का जीवन और भी प्रासंगिक हो जाता है। यह त्योहार मर्यादा का पालन,त्याग और साहस प्रतीक है।।रामेश्वर उराँव ने कहा आस्था,विश्वास और भक्ति में अदम्य शक्ति है और भगवान राम का जन्म ही धरती से पाप और संकटों को दूर करने के लिए अवतार हुआ था।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि रामनवमी का त्योहार अधर्म पर धर्म की विजय और संकटों से मुक्ति प्रतीक है। कोरोना काल में सादगी से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्मोत्सव मना कर संकटों से मुक्ति की प्रार्थना की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने रामनवमी के त्योहार पर राज्यवासियों को शुभकामना देते हुए भगवान राम से कोरोना संकट और महामारी से इस धरती को मुक्त कराने की प्रार्थना की।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने लोगों से अपील की है कि सरकारी गाइडलाइन का पालन कर सभी लोग अपने घरों में पूजा कर रहे है और महावीरी पताका लगाकर घर-परिवार, समाज, राज्य और देशवासियों के लिए मंगलकामना कर रहे है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …