Breaking News

झारखंड कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के सुझाव पर भाजपा की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कोरोना संकट से निपटने को लेकर पार्टी की वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी द्वारा दिये गये सुझाव पर भाजपा नेताओं को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि देश में मौजूदा अफरा-तफरी के लिए जिम्मेवार केंद्र सरकार और भाजपा नेता अब भी बड़े ही बेशर्मी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।जिससे जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से जब भी किसी गंभीर मसले या राष्ट्रीय मुद्दे पर सुझाव दिया जाता है। तो भाजपा नेता इसे तंज समझते हैं, तो कभी भ्रम फैलाने की कोशिश करते है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन में उनकी लाचारी, विवशता और बेचारगी की झलक देखने को मिला। उन्होंने पूरे देश को भगवान के भरोसे छोड़ दिया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस नेता या पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जब भी केंद्र सरकार को पत्र लिखते है, तो भाजपा नेता उसकी गंभीरता पर विचार करने के बताय पूरे गांधी परिवार पर हमलावर हो जाते है और बात प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू तक जा पहुंचती है। केंद्र सरकार के इसी गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण आज देश की यह स्थिति हो गयी है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि भारत ने काफी पहले टीकाकरण अभियान की शुरुआत की, लेकिन भारत के बाद कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने वाला ग्रेट ब्रिटेन, अमेरिका समेत कई देश अपने नागरिकों को कोरोना टीका लगाने में भारत से अधिक सफलता हासिल की है, लेकिन केंद्र सरकार ने कोरोना टीका का तीन मूल्य तय कर दिया है, जिससे कालाबाजारी बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। पार्टी केंद्र सरकार से यह मांग करती है कि कोरोना टीका का पूरे देश में एक मूल्य तय हो और सभी गरीबों के लिए निःशुल्क टीकाकरण की व्यवस्था हो।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …