Breaking News

भाजपा नेता ने कोरोना से जंग हारे शाम को हुआ निधन, पार्टी में शोक

जामताड़ा : जामताड़ा कोविड अस्पताल में मौत का सिलसिला जारी है। आज शाम 5 बजे जामताड़ा कोविड 19 अस्पताल उदलबनी में भाजपा नेता सुभाष प्रसाद साव की मौत हो गई। एक के बाद एक पहचान वाले लोगोंबकी मौत से जामताड़ा जिला में कोरोना का दहशत काफी बढ़ गया है। उनकी मौत से भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर दौड़ गयी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल व जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने शोक जताया। कहा कि सुभाष प्रसाद साव एक कर्मठ व जुझारू नेता थे। पार्टी में समर्पण के साथ काम करते थे। उनकी मौत से पार्टी को एक अपूरणीय क्षति हुई है।

वही बीते कल एक हिंदी दैनिक अखबार के जिला प्रभारी के कोरोना से निधन हो गया था। इस प्रकार दो दिनों में दो विशेष लोगों की मौत से जिलेवासियों में डर का माहौल बन गया है।

सुभाष प्रसाद साह के निधन पर भाजपा के रंजीत प्रसाद यादव, सुकुमार सर्किल, सुमित सरण, अनूप पांडे, कुणाल सिंह, चंदन राउत, निमाई दास, राजेश यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट किया।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …