Breaking News

आर एस एस ने प्रमंडल स्तर पर कोविड खोलें निशुल्क चिकित्सा सेवा किया प्रारंभ

मेदिनीनगर:महामारी कोरोना के दूसरे चरण में तेजी से बढ़ते प्रकोप के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पलामू विभाग ने कोरोना संक्रमित मरीजों सहित अन्य मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराने का व्यवस्था सेवा विभाग के माध्यम से किया है। विगत वर्ष पलामू विभाग के हजारों स्वयंसेवकों ने कोविड-19 के सभी मापदंडों का पालन करते हुए हजारों की संख्या में मास्क,सेनिटाईजर सहित औषधि का वितरण भी किया था। प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन-पानी के साथ ही सेवा बस्तियों में भोजन का वितरण किया गया था।

संघ के स्वयंसेवकों ने देशसेवा का भाव रखते हुए हजारों पैकेट खाद्य सामग्री का वितरण भी किया था। इस बार पलामू विभाग के सेवा विभाग के द्वारा सकारात्मक व अनूठा पहल किया जा रहा है। इस बाबत पलामू विभाग कार्यवाह राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पलामू विभाग के तीनों जिलों में कोरोना संक्रमण का मामला तेजी से बढ़ रहा है। पूर्व में शहरी क्षेत्रों में ज्यादा फैल रहा इस महामारी ने गाँव में भी तेजी से पाँव पसारना शुरू कर दिया है। शहरों में अस्पताल में एक-एक बेड के लिए दर्जनों लोग इंतजार में हैं। विकट स्थिति को देखते हुए ज्यादातर लोग होम क्वारंटाईन किये जा रहे हैं। सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से लोग अस्पताल भी नही पहुँच पा रहे।

इन सब समस्याओं को देखते हुए पलामू विभाग के कई स्पेशलिस्ट चिकित्सकों के साथ मिलकर निःशुल्क चिकित्सा परामर्श की पहल की गई है। जिसमें मरीज निर्धारित समय पर अपने रोग से संबंधित परामर्श लेकर ईलाजरत हो सकते हैं। कोरोना काल में ज्यादातर वैसे मरीज जो कोरोना संक्रमित नही हैं। मौसम परिवर्तन के कारण वायरल बुखार है। अथवा अन्य कोई भी रोग है वे इस स्थिति में अस्पताल जाने से हिचक रहे हैं, वे भी इस निःशुल्क परामर्श का लाभ लेकर स्वस्थ हो सकते हैं।

आमलोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सभी प्रखंड में पंचायतवार टोली बनाकर काढ़ा सेंटर,नींबू पानी का सेंटर खोला जा रहा है। वहीं नगर केन्द्रों पर इन सब के साथ ही मरीजों को किसी भी प्रकार की कमी से जुझने नही दिया जाएगा। आवश्यकतानुसार रक्तदान के लिए भी सैकड़ों स्वयंसेवक तैयार हैं। कोविड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए स्वयंसेवकों के द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

अधिक जानकारी या किसी तरह की सुविधा के लिये
पलामू जिला अमितेश्वर दयाल 9934523095
गढ़वा जिला आशीष वैद्य 8102181244
लातेहार जिला सुरेश ठाकुर 8210547736 से संपर्क कर सकते हैं या निम्नवत डॉक्टर से भी संपर्क करके आप सहयोग ले सकते हैं
पलामू जिला
डॉ सतीस कुमार ( फिजिसिन) 9006082726
डॉ उर्मिला श्रीवास्तव (स्त्री रोग) 9431138730
डॉ अमर आँख,कान,नाक,गला 9431101881
डॉ सजंय तिवारी (शिशु रोग) 9431136432
डॉ प्रेमचन्द कुमार (दाँत रोग) 8789849970
समय- 10 बजे से 2 बजे
डॉ अनूप कुमार (दँन्त रोग) 7979064893
गढवा जिला
डॉ बिनोद तिवारी (फिजिसिन)9973299916 समय- 3 बजे से 7 बजे
डॉ अमित जयसवाल (दाँत) 8002509503
समय- 11 बजे से 2 बजे दोपहर
डॉ अंजनी कु शुक्ला(चर्म रोग) 9830177446
समय- 7 बजे सुबह से 6 बजे सन्ध्या
डॉ भरत दुबे (होम्योपैथी)7870754662
समय- 10 बजे से 1 बजे
डॉ D.N.सिंह (फिजिसिन)6200384953
समय- 11 बजे से 1 बजे
डॉ मोहनलाल मिश्रा (आयुर्वेद)9431551768
समय- 8 बजे सुबह से 8 बजे रात्रि तक
डॉ किसोरी मोहन मिश्रा (आयुर्वेद) 9304956192
समय- 9 बजे सुबह से 9 बजे रात्रि तक
डॉ कुलदेव चौधरी( शिशु रोग)9835563177
समय- 5 बजे सन्ध्या से 6 बजे सन्ध्या
लातेहर जिला
डॉ नीलमणी ( फिजिसिन) 9122240293
डॉ कुंदन कुमार (दँन्त रोग). 91232 67581
उपरोक्त सभी डॉक्टरों से आप टेलीफोननिक चिकित्सीय सलाह ले सकते हैं ।

Check Also

बाइक से गिरकर दो बाइक सवार बुरी तरह से हुए घायल

🔊 Listen to this भुरकुंडा(रामगढ़)l रिभर साइड दोमुहान पुल समीप एक बाइक में दो लोग …