Breaking News

अद्भुत नजाराः सूर्य के चारों ओर नजर आया सतरंगी रेनबो रिंग

  • झारखंड के कई जिलों में लोग देखकर आश्चर्य में

रांची।आसमान में सूर्य के चारों ओर बना रंगीन गोला (रेनबो) झारखंड के लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। लोग इस तरह के अद्भुत रेनबो को देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। सोमवार को सुबह से ही मौसम सामान्य और धूप खिली हुई है। पर करीब पूर्वाहन 11:30 बजे के लगभग आसमान में छुटमुट बादल छा गए है। इसी दौरान देखते ही देखते सूर्य के चारों ओर रेनबो की तर्ज पर रंगीन गोला बन गया है। कई लोगों ने आसमान में बने इस नजारे को कैमरे में कैद किया है। लोग सोशल मीडिया पर इसकी तरवीर लगा रहे है। इधर रांची क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्गों ने बताया कि जब कभी सूर्य के चारों ओर इस तरह का गोला बनता है तो तेज बरसात होती है।

हैक्सागोनल आइस क्रिस्टल से बनती है रेनबो रिंग: वैज्ञानिक

धरती से सूर्य के चारों ओर रिंग बनने यानी ‘रेनबो रिंग ऑफ सन’ की घटना वातावरण में मौजूद हैक्सागोनल क्रिस्टल के कारण होती है। वैज्ञानिक बताते हैं कि वर्षा के दौरान वातावरण में मौजूद पानी की बूंदों से रेनबो बनने की घटना होती हैं। यह सूर्य के प्रकाश के पानी की बूंदों में पड़ने के बाद उसके विकिरण के कारण होती है
इसी प्रकार पृथ्वी से लगभग 5-6 किमी दूर वातावरण में कई बार बारिश के मौसम में आइस क्रिस्टल बनते हैं, जो हैक्सागोनल (छह साइड) शेप में होते हैं।

सूर्य की किरणें क्रिस्टल पर पड़ने के बाद दोनों में 22 डिग्री का अंतर आ जाता है। जो धरती से देखने पर रेनबो की तर्ज पर सूर्य के चारों ओर रिंग सा नजर आता है। कई बार इसमें 46 डिग्री का भी अंतर आता है, जिससे दूसरे तरह का रेनबो बनता है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …