Breaking News

झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने नियंत्रण कक्ष के लिए एक समन्वय समिति का किया गठन, समन्वय समिति का संयोजक आलोक दुबे को बनाया गया

  • समिति का सदस्य डॉ राजेश गुप्ता, अमूल्य नीरज, सुरेंद्र सिंह और सतीश पाल को बनाया गया

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस राहत एवं निगरानी समिति के कंट्रोल रूम के माध्यम से आज 50 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों और उनके परिजनों को संकट की इस घड़ी में सहायता उपलब्ध करायी गयी। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति डॉ0 रामेश्वर उरांव ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के0सी0 वेणुगोपाल के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के नियंत्रण कक्ष और जिलाध्यक्षों से प्रतिदिन संपर्क कर दिल्ली मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक समन्वय समिति का गठन किया है। इस समन्वय समिति के संयोजक आलोक कुमार दूबे बनाये गये है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन डॉ0पी0 नैय्यर के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने आज विभिन्न हिस्सों से आये 50 कॉल के माध्यम से लोगों को आवश्यक सुझाव और सहायता तथा चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। इस टीम में आज डॉ0 राजकुमार और डॉ पाठक ने भी होम आइसोलेशन रह रहे लोगों और अन्य संक्रमितों को सहायता उपलब्ध करायी। आज हेल्प डेस्क पर फोन करने वालों में रांची के नरेश प्रसाद गुप्ता, सरोज कुमारी, अभिषेक, धनबाद से से अपर्णा पांडेय, अरविंद कुमार पंडित, पलामू से जयसुद्दीन खान, रांची के पीके सरकार, हजारीबाग के नजीम मल्लिक, राशीद, संतोष कुमार, गुमला के सुरेश मंत्री, दिल्ली के नवनीत चंदन, बंगाल के मणिक साहू, बोकारो के वसिर अंसारी, रांची के अभिषेक, रमा फलकू, परमानंद केसरी, बोकारो के गोपाल ठाकुर, साकेत, धनबाद के मुकेश कुमार, बेतिरया के बंटी कुमार, बोकारो के राजा, आशा देवी, बेगुलसराय के सुधीर कुमार सिंह और रांची की मीना देवी शामिल है।

प्रदेश प्रवक्ता प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के पत्र के आलोक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियंत्रण कक्ष में पांच सदस्यों की एक समन्वय समिति बनायी गयी है, जिसके संयोजक आलोक कुमार दूबे होंगे और सदस्य के रूप में डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू, अमूल्य नीरज खलखो, सुरेंद्र सिंह और सतीश पॉल मुंजनी शामिल है। यह समिति जिला कांग्रेस कंट्रोल रूप से समन्वय स्थापित करेगी और नियमित रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राहत गतिविधियों की रिपोर्ट दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय को भेजेगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हर जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पार्टी कार्यकर्त्ता जनसेवा की भावना से दिन रात कार्य कर रहे हैं।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …