Breaking News

रांची : राजस्थान के बाड़मेर जा रहा 35 लाख का अफीम व डोडा 18 चक्का ट्रक से जप्त, दो गिरफ्तार

रांची। अफीम तस्करों के खिलाफ झारखंड पुलिस लगातार अभियान चलाती आ रही है। ऐसे में ही सोमवार की रात रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ओरमांझी पुलिस ने एनएच-33 स्थित उवर्शी होटल के पास से 12 चक्का ट्रक से अफीम व डोडा जप्त किया है। जप्त अफीम व डोडा की कीमत करीब 35 लाख रुपये है। पुलिस ने इस मामले में ट्रक के चालक नरपत कुमार मंगाराम और चुना राम शामिल है। पुलिस द्वारा जप्त अफीम व डोडा टाटा से आ रहा था। वहीं, इसकी खपत राजस्थान के बाड़मेर में होना था। मगर, इससे पूर्व पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सामान जप्त कर लिया है। छापेमारी टीम में सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर आज़ाद, ओरमांझी इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, सिकिदरी थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी, एसआई जमादार मुंडा समेत कई पुलिस फोर्स मौजूद थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …