Breaking News

झारखंड प्रदेश कांग्रेस राहत एवं निगरानी समिति द्वारा संक्रमितो को किया जा रहा सहयोग

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस राहत एवं निगरानी समिति के रांची स्थित कंट्रोल रूम के माध्यम से कोरोना संक्रमित मरीजों और उनके परिजनों को आज 8वें दिन भी यथासंभव मदद पहुंचायी गयी। स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन डॉ0 पी. नैय्यर और कंट्रोल के संयोजक प्रदीप तुलस्यान के मार्गनिर्देशन में आज दो दर्जन से अधिक लोगों को हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता पहुंचाने का काम किया गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों और उनके परिजनों की शिकायतों और समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव तथा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को भी अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को और कई पाबंदियां के साथ एक सप्ताह के लिए बढ़ाये जाने के निर्णय का पार्टी का स्वागत करती है और 14 दिन पूरा हो जाने पर इसका आकलन कर सरकार आगे का फैसला लें।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने राज्य सरकार के आग्रह पर मिलिट्री अस्पताल में भी कोरोना संक्रमित आम मरीजों के लिए इलाज की व्यवस्था शुरू होने पर सेना के प्रति आभार जताया और सभी से इसमें सहयोग की अपील की।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि 1 मई से युवाओं के लिए भी वैक्सीन की शुरुआत होने वाली है, पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया गया है कि वैक्सीनेशन के लिए भीड़ बढ़ने की स्थिति में सुचारू रूप से टीकाकरण का कार्य संपन्न कराया जा सके, इसके लिए कारगर कदम उठाये जाने चाहिए।

कांग्रेस कंट्रोल रूम के हेल्प डेस्क के माध्यम से आज जिन कोरोना संक्रमितों को मदद पहुंचायी गयी, उनमें बोकारो के विदेश्वर महतो, सिसई के करमाकर, मुरी की चेताली, आलिया बेगम, कृष्णानगर की शकुंतला देवी, हजारीबाग के जुबेर अहमद, गढ़वा के अजय कुमार भारती, सोहेल, संदीप, केशव कृष्ण, रांची के शंखो अंसारी, धनबाद की अर्पाजीता रंजन , बिहार से रवि शंकर सिन्हा, रांची से शिव कुमार, जमशेदपुर से नीलम कुमार, राजा मंडल, रामगढ़ से नौशाद आलम, मृत्युंजय जायसवाल, लातेहार से शमायल हक, लोहरदगा के फिरोज आलम, आरती सिंह, सत्यानंद पासवान और नायक जी शामिल है। अधिकांश कोरोना संक्रमित मरीजों और उनके परिजनों की ओर से ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, दवाईयां और अन्य चिकित्सीय सहायता का आग्रह किया। कंट्रोल रुम में निरंजन पासवान और जगदीश साहू भी मौजूद थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …