Breaking News

बेटी की डोली उठने से पहले पिता और नानी की उठी अर्थी, शादी रामगढ़ में ठीक हुई थी

विधाता को यही मंजूर था। इसीलिए बेटी की डोली उठने से पहले पिता की अर्थी उठी। पिता के साथ-साथ नानी भी परलोक सिधार गई। दोनों की मौत एक साथ सड़क दुर्घटना में हुई है। चार अन्य रिश्तेदार जख्मी भी हैं। जिसमें एक की स्थिति अत्यंत ही गंभीर है और उन्हें हजारीबाग, मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। दरअसल, जिला मुख्यालय स्थित पुरानी कचहरी निवासी जोधी राम की बेटी प्रियंका कुमारी की शादी रामगढ़ में ठीक हुई थी। शादी तिथि 27 अप्रैल निर्धारित थी। शादी भद्रकाली मंदिर से होनी थी।

जोधी राम मंगलवार को सगे संबंधियों के साथ टेंपो में सवार होकर बेटी की शादी करने के लिए भद्रकाली मंदिर आ रहें थे। इसी बीच थानेली तेतर नामक स्थान के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वान ने टेंपो को चकमा दे दिया। टेंपो चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे गड्ढे में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें लड़की के पिता और नानी कुंती देवी की मौत मौके पर हो गई। जबकि चार अन्य जख्मी हो गए।

ग्रामीणों की मदद से जख्मियों को इटखोरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद एक की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे हजारीबाग मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इस प्रकार शादी की खुशी गम में बदल गई। पुलिस दोनों शवों को कब्जा में करते पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद लड़की पक्ष के लोग वापस लौट गए और मृतकों के अंतिम संस्कार में जुट गए।

 

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …