Breaking News

गढ़वा : दो अलग अलग दुर्घटनाओं में तीन की मौत, एक घायल

गढ़वा। जिले के डाल्टनगंज-रमकंडा पथ पर अलग अलग घटनाओं में तीन की मौत हो गई। एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है।पहली घटना उपेंद्र गुप्ता के साथ घटी। जो अपने दोस्त मोटरपार्ट्स दुकानदार कुंदन कुमार उर्फ रवि के साथ डालटनगंज से सामान ले कर टेंगरी, बड़गड वापस लौट रहे थे।वापस लौटने के क्रम में रमकंडा के धावा नदी के पास एक टेम्पो से टक्कर हो गई।सामने से टक्कर होने से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।इलाज हेतु ले जाने के दौरान उपेंद्र ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

ईंट लदे ट्रैक्टर ने रौंद डाला

वही दूसरी घटना में भंडरिया के ग्राम जमौती निवासी अर्जुन तिर्की अपनी पुत्री इंदु बाला तिर्की के साथ डाल्टनगंज रमकंडा पथ से घर वापस लौट रहे थे।जहाँ बहेरा टांड़ बाजार के पास एक ईंट लदे ट्रैक्टर ने रौंद डाला।मौके पर ही दोनों बाप बेटी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।रमकंडा पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …