Breaking News

केंद्र सरकार द्वारा भेजे पैसों खर्च नहीं कर रही राज्य सरकार:अर्जुन मुंडा

  • केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से जिलेवासी हुए मुखातिब,रखी कई समस्याओं को

खूँटी। जिले के भाजपा कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद अर्जुन मुंडा कोरोना संक्रमण के कालक्रम में आकर कार्यकर्ताओं और आम जनों से मुखातिब हुए।इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज के संक्रमण काल में भारत विश्वव्यापी संक्रमण काल में गुजर रहा है। ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अगुवाई में देश से संक्रमण से निजात दिलाने के लिए लॉक डाउन के साथ लोग संक्रमण से बचें इसके लिए हमेशा लोगों को जागरूकता पर आवाहन करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि 60 करोड़ का पैकेज प्रदान की गई है। इसके पूर्व भी छह सौ करोड़ रु दिया गया है । जिसे राज्य सरकार खर्च नहीं करके कुण्डली मारकर बैठ गई है ।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज की आवश्यकता को केन्द्र सरकार तक संदेश पहुँचाती है।तभी आवश्यकता अनुसार केंद्र सरकार खर्च भेजती है।जिले के कार्यकर्ताओं और आम जनों ने क्षेत्र के जन-समस्याओं को सारगर्भित ढंग से रखे। इस दौरान कॉलेज के इन्फ्रास्ट्रक्चर पठन-पाठन की समस्या, बाईपास, शहर की गंदगी, निजी विद्यालयों के मनमाना फीस बढ़ोत्तरी, खाद उर्वरक, जलमीनार समस्या को लोगों ने बारी बारी से रखी।

इस कार्यक्रम में जनसमस्याओं को रखते हुए खूंटी प्रखंड प्रमुख रुकमिला देवी कोरोना संक्रमण कालखंड में कोविड सेंटर में उपयोग किया पीपीई किट को जहां तहां फेंके जाने से उत्पन्न समस्या को रखी। वहीं मुख्य सड़क में बनाए गए कूड़ेदान पर सड़ रहे कूड़ों का अंबार से त्रस्त मुहल्ले और पथिकों की समस्या को जगरनाथ मुंडा ने रखी। रेलवे लाईन, और उर्वरक खाद के प्रिंट रेट से अधिक मूल्य लिये जाने की किसानों व्यथा की समस्या को सुभाष हलदार और घुरन महतो ने रखी। साथ ही, जिला परिषद अध्यक्ष जोनिका गुड़िया ने बताया कि तोरपा अस्पताल में बिजली लाइट की व्यवस्था पर जानकारी दी। वहीं सांसद प्रतिनिधि ने प्राइवेट स्कूल की फीस बढ़ोतरी की व्यथा की संज्ञान केंद्रीय मंत्री को दी। साथ ही, लोगों के बीच मास्क, साबुन और सैनिटाइजर का वितरण केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने लोगों को प्रदान किये। साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामना दिए।

कार्यक्रम में हुए शामिल

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन, मदिराय मुंडा, जिला मंत्री विष्णु सोनी, ओमप्रकाश कश्यप, भीम सिंह मुंडा, मदन मोहन मिश्रा, भाजयुमो मुरहू प्रखंड अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता, तोरपा भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष नीरज पाढ़ी, वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष जायसवाल, संजय साहू, छोटराय मुंडा, सुबोध जायसवाल, कुलदीप मिश्रा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर गुप्ता ने की।

फोटो कार्यक्रम में शामिल केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और अन्य

Check Also

गीता कोड़ा और मधु कोड़ा ने पताहातू में डाले वोट

🔊 Listen to this पश्चिमी सिंहभूम। सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा और …