Breaking News

गढ़वा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी जोरों पर

पाँच प्लाटून के साथ परेड का पूर्वाभ्यास शुरू

गढ़वा। जिला मुख्यालय में 15 अगस्त को होने वाली मुख्य समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई है।मुख्य समारोह के लिए गोविंद हाई स्कूल के मैदान में पाँच प्लाटून टुकड़ी के साथ परेड का पूर्वाभ्यास भी किया गया। पूर्वाभ्यास में सी आर पी एफ, जिला बल, सशस्त्र वाहिनी, होम गार्ड तथा सामुदायिक पुलिस की टुकड़ियां भाग ले रही हैं।कार्यक्रम की तैयारी को लेकर राष्ट्रगान का भी पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास की तैयारी मुख्यालय डी एसपी दिलीप खलको तथा सार्जेंट मेजर आनंद राज खलको ने सलामी परेड के साथ शुरू किया।

महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान

परेड का नेतृत्व सार्जेंट सुनेर मुर्मू ने किया। परेड में इस बार स्कूली छात्रों को करोना महामारी के कारण शामिल नहीं किया जा सका। करोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखा जा है।मुख्य झंडोतोलन समारोह तैयारी के साथ मैदान की साफ सफाई का कार्य नगर परिषद के द्वारा किया जा रहा है।

Check Also

गीता कोड़ा और मधु कोड़ा ने पताहातू में डाले वोट

🔊 Listen to this पश्चिमी सिंहभूम। सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा और …