Breaking News

कोविद वार्ड से फरार कैदी हजारीबाग से गिरफ्तार

गढ़वा पुलिस को मिली सफलता

गढ़वा।सदर अस्पताल गढ़वा के कोविद वार्ड से फरार कैदी को हजारीबाग पुलिस के सहयोग से हजारीबाग शहर से गिरफ्तार कर लिया गया। बेलचम्पा के राजा सिंह पर उसके चचेरे भाई और भाभी ने मार पीट की शिकायत दर्ज कराई थी।जिसे एक अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।जेल भेजे जाने से पहले राजा सिंह की करोना जांच की गई थी।पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे सदर अस्पताल के कोविद वार्ड में भर्ती किया गया था।जहाँ से वह पुलिस कस्टडी में फरार हो गया था।जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।उक्त जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी एवं पुलिस निरीक्षक सह गढ़वा थाना प्रभारी लक्ष्मी कांत ने एक प्रेस वार्ता कर दी।

संक्रमण का ख़तरा बढ़ गया था
डीएसपी बहामन टुटी ने पत्रकारों को बताया कि कोविद वार्ड से कैदी के फरार होने के साथ ही पुलिस हरकत में आई।कैदी के करोना संक्रमित होने की वजह से संक्रमण का ख़तरा बढ़ गया था।वाक्या यह है कि कैदी राजा सिंह की कोविद वार्ड में भर्ती रहते दोबारा करोना जाँच की गई थी।जिसका नेगेटिव रिपोर्ट 11 जुलाई को आया था।नेगेटिव रिपोर्ट आते ही कैदी अपनी बेलोनो कार से फ़रार हो गया।पहले वह राँची गया।जिसका पीछा पुलिस ने किया।रांची के बाद वह हजारीबाग की ओर मुड़ गया।कैदी के हाथ से निकलते देख गढ़वा पुलिस ने हजारीबाग पुलिस से सम्पर्क किया। हजारीबाग पुलिस ने कैदी को हजारीबाग शहर से गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

Check Also

गीता कोड़ा और मधु कोड़ा ने पताहातू में डाले वोट

🔊 Listen to this पश्चिमी सिंहभूम। सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा और …