Breaking News

भाजपा नेता नीरज प्रताप सिंह की पहल पर हुआ उपहार सेवा सदन सील


  • बुराई पर अच्छाई की जीत, जयंती देवी को मिला इंसाफ
  • रामगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने जांच कर किया अस्पताल सील
  • नीरज प्रताप सिंह पर अस्पताल प्रबंधक ने लगाया था बेबुनियाद आरोप

रामगढ़। भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सह पूर्व सांसद प्रतिनिधि (स्वास्थ्य)नीरज प्रताप सिंह ने प्रेस बयान जारी किया। नीरज प्रताप सिंह ने कहा कि रामगढ़ जिला स्वास्थ्य विभाग ने उनके द्वारा की गई शिकायत पर काम करते हुए किया उपहार सेवा सदन को सील। निरीक्षण के दौरान उपहार सेवा सदन में कई अनियमितताएं पाई गई थी। क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट 2010 के तहत भी कई मानकों का उल्लंघन किया गया था।

जनता की जान के साथ खिलवाड़ होता है

नीरज प्रताप सिंह ने कहा की स्वास्थ्य विभाग ने बहुत अच्छा कार्य किया और अस्पताल सील किया। उन्होंने बताया कि ऐसे अस्पतालों में झोलाछाप डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जाता है और जनता की जान के साथ खिलवाड़ होता है। ज्ञात हो की दिनांक 18 मई 2020 को नीरज प्रताप सिंह ने उपहार सेवा सदन के खिलाफ शिकायत की थी। उक्त वक़्त मरीज जयंती देवी डॉक्टर की लापरवाही से कोमा में चली गई थी। अब जाकर जयंती देवी को मिला है इंसाफ। जयंती देवी और उनके पति देवलाल महतो ने खुशी जाहिर की।

Check Also

बाइक से गिरकर दो बाइक सवार बुरी तरह से हुए घायल

🔊 Listen to this भुरकुंडा(रामगढ़)l रिभर साइड दोमुहान पुल समीप एक बाइक में दो लोग …